Maruti Suzuki eyes 9 lakh units of CNG vehicle sales this fiscal

Ads

Maruti Suzuki eyes 9 lakh units of CNG vehicle sales this fiscal

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 09:49 AM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 09:49 AM IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष में करीब नौ लाख सीएनजी वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बाद ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से सीएनजी वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है।

मारुति सुज़ुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 2.2 लाख सीएनजी वाहन बेचे हैं। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 58 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि पहले सीएनजी वाहनों की मांग मुख्य रूप से छोटी कारों, वैन और अर्टिगा तक सीमित थी, लेकिन अब कंपनी की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) श्रेणी में भी इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

बनर्जी के अनुसार, कंपनी की विक्टोरिस एसयूवी की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी अंडरबॉडी सीएनजी संस्करण की है। इसी रुझान को देखते हुए कंपनी ने नई ब्रेज़ा एस-सीएनजी में भी इसी तरह की सुविधा दी है।

नई ब्रेज़ा एस-सीएनजी में आइडल स्टार्ट-स्टॉप प्रौद्योगिकी और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे यह 26.9 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है।

मारुति सुज़ुकी फिलहाल घरेलू बाजार में 15 सीएनजी मॉडल, जिनमें हल्के वाणिज्यिक वाहन भी शामिल हैं, बेच रही है। पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री में सीएनजी वाहनों की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत रही, जो इस श्रेणी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

भाषा अजय अजय

अजय