Delhi Metro Stations Reopened: यात्रियों को बड़ी राहत, 4 दिनों से बंद 18 मेट्रो स्टेशन फिर से खुले, DMRC ने दिया बड़ा अपडेट /image: Social Media
नई दिल्ली। Delhi Metro Stations Reopened: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद और सरकार की ओर से सभी मांगो पर सहमति मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने कल प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की थी। जिसके बाद दिल्ली के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कारणों से पिछले 4 दिनों से बंद सेंट्रल दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन (Metro Service Restored) अब पूरी तरह से खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
Service Update
All stations of the Delhi Metro network are open (both entry and exit) for passenger services.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 26, 2026
Delhi Metro news DMRC ने शनिवार शाम को घोषणा की थी कि सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा इंतजामों के तहत ये अस्थायी पाबंदियां लगाई गई थीं।
Delhi Metro Stations Reopened राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली, जनपथ, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, सेवा तीर्थ स्टेशन.
Delhi Metro Stations Reopened इन चार दिनों में ट्रेनें का संचालन जारी था, लेकिन यात्रियों को अंदर आने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। सिर्फ लाइन बदलने की अनुमति थी। जिसके चलते से रोज ऑफिस जाने वाले हजारों लोगों और कॉलेज के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। (Metro Service Restored)
ये भी पढ़ें