Ban on Muslims from Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज के लोगों से की ये अपील, बोले- ‘परंपरा और आस्था का करें सम्मान’

Ban on Muslims from Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज के लोगों से की ये अपील, बोले- 'परंपरा और आस्था का करें सम्मान'

Ban on Muslims from Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज के लोगों से की ये अपील, बोले- ‘परंपरा और आस्था का करें सम्मान’

Ban on Muslims from Garba | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 11, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: September 11, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • वक्फ बोर्ड की अपील
  • मुस्लिम समाज गरबा से दूरी बनाए
  • अनुमति और परंपरा का पालन

रायपुर: Ban on Muslims from Garba छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों को नवरात्र पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा से दूरी (Muslim entry ban Garba) बनाने की अपील की है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज लोगों से संयम बरतने की अपील की है। अध्यक्ष डॉ. राज ने कहा कि गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है। गरबा धार्मिक परंपरा है, मुस्लिमों को सम्मान करना चाहिए।

गरबा में जाने वालों के लिए कही ये बात

Ban on Muslims from Garba सलीम राज ने कहा की यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा व परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को माथे पर तिलक लगाकर और गंगाजल ग्रहण करने के बाद ही गरबा में जाना चाहिए।

आस्था और परंपरा का सम्मान जरूरी

उन्होंने समाज के लोगों से गरबा को लेकर संयम बरतने की अपील भी की। डॉ. सलीम राज के मुताबिक, मुस्लिम व्यक्ति अगर गरबा में जाता है तो वह आमतौर पर सिर्फ डांस करने के लिए जाता है, जबकि गरबा का आयोजन केवल डांस की जगह नहीं है। गरबा धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ आयोजन है। ऐसे में सभी लोगों को इसकी धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।