लखनऊ: धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ads

लखनऊ: धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 09:49 AM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 09:49 AM IST

लखनऊ, 27 जून (भाषा) लखनऊ पुलिस ने एक युवती पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विवाहित होने की बात छिपाकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल हुसैन (21) के रूप में की गई है, वह लखनऊ के मकबूलगंज इलाके का निवासी है।

पीड़िता ने शुक्रवार को अमीनाबाद थाने में साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि साहिल ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, विवाहित होने की बात छिपाकर अवैध संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी पीड़िता से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उसने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है।

भाषा आनन्द शोभना

शोभना