LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती तीन मरीजों की मौत

Ads

Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 09:08 AM IST

मुजफ्फरपुर: Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026 बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग हॉस्पिटल (Prasad Hospital Fire) के ICU में लगी है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में तीन मरीजों की मौत हो गई है। (Bihar Hospital Fire News)

जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आगे सभी तरह की जांच कराई जा रही है और मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। (Rescue Operation)फायर ब्रगेड, पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर जुटी हुई है। (Rescue Operation) 20 मरीजों को बचाया लिया गया है।