Pune Sex Determination Racket / Image Source : AI GENERATED
पुणे : Pune Sex Determination Racket :महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अवैध भ्रूण लिंग जांच और लिंग चयन के आधार पर गर्भपात कराने वाले एक बड़े संगठित रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि यह नेटवर्क पिछले कई सालों से सक्रिय था और हर महीने दर्जनों गर्भवती महिलाओं की अवैध लिंग जांच करवा रहा था। इस मामले में पुलिस ने गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीँ कई आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे काले कारनामे का खुलासा तब हुआ जब मई महीने में एक डॉक्टर को इस अवैध जांच का लाइव वीडियो मिला। Pune Female Foeticide Racket हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी अन्नासाहेब गिरी सिर्फ 12वीं पास है और उसने आंशिक रूप से फार्मेसी का कोर्स किया था। उसने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने संपर्कों का इस्तेमाल किया।
Pune Illegal Sex Determination Case आपकों बता दें की यहाँ हर महीने 30 से 50 अवैध भ्रूण लिंग जांच कराने का यह खौफनाक नेटवर्क खड़ा कर दिया। इस वीडियो की पुष्टि होते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी अन्नासाहेब गिरी और उसके साथी अतुल जाधव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुंदरम कदम, मंदार माली और नरेंद्र ठाकरे जैसे कई अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस ने मौके से अवैध रूप से इस्तेमाल की जा रही एक सोनोग्राफी मशीन को मौके से बरामद कर लिया है । पुणे के पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क केवल पुणे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अहिल्यानगर समेत कई अन्य जिलों और लगभग 12 से 15 डॉक्टरों और अस्पतालों से जुड़े होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस 15 गवाहों के बयान दर्ज कर बैंक खातों और कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है।