Malviya Nagar Restaurant Fire Case / Image Source : FILE
Malviya Nagar Restaurant Fire Case: नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि राजधानी में लगातार हो रही आग से जुड़ी घटनाएं ‘‘बेहद चिंताजनक’’ हैं। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।
पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। (Malviya Nagar Restaurant Fire Case) आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई।’’ उन्होंने कहा कि 20 लोगों की मौत की दुखद खबर बेहद पीड़ादायक है। आप के संयोजक केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।’’ इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अग्निशमन और बचाव कार्यों में अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया।
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ।
आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद ख़बर आ रही… दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 3, 2026
Malviya Nagar Restaurant Fire Case: ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण बनी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दमकल विभाग की टीम 45 मिनट देर से पहुंची। विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों को गद्दे बिछाने पड़े। थाने के पीछे स्थित दमकल केंद्र घटनास्थल से केवल तीन मिनट की दूरी पर है। (Malviya Nagar Restaurant Fire Case) फिर पहुंचने में 45 मिनट क्यों लगे?’’ उन्होंने यह भी कहा कि बिजली के तारों में हुए धमाके इस बात का संकेत हैं कि इलाके की बिजली आपूर्ति भी समय पर काटी नहीं की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें अधिकांश लोग मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-