Government Jobs 2026: युवाओं को बड़ा तोहफा, जल्द जारी होगा 56 हजार सरकारी नौकरियों का कैलेंडर, CM ने किया बड़ा ऐलान, छात्रों के लिए भी की बड़ी घोषणा

Ads

Government Jobs 2026: युवाओं को बड़ा तोहफा, जल्द जारी होगा 56 हजार सरकारी नौकरियों का कैलेंडर, CM ने किया बड़ा ऐलान, छात्रों के लिए भी की बड़ी घोषणा

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 09:12 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 09:13 AM IST

Government Jobs 2026 | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छात्रों के लिए फ्री बस का ऐलान
  • जल्द जारी होगा 56,000 नौकरियां का कलेंडर
  • नौकरी चाहने वालों के लिए पंजीकरण की सुविधा

बेंगलुरु: Government Jobs 2026 कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, युवा-छात्र केंद्रित कल्याणकारी पहल की घोषणा की, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास, 10,000 भारत जोड़ो युवा संघों का गठन और निजी रोजगार एक्सचेंज की स्थापना शामिल हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, शिवकुमार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कल्याणकारी उपायों पर निर्णय लिया गया, जिनमें सभी छात्रों को गैर-लग्जरी सरकारी बसों में मुफ्त बस (Free bus travel) पास उपलब्ध कराना शामिल है।

Sarkari Naukri Update उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती के लिए कार्यक्रमों की एक सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार पहले ही 56,000 नौकरियों की घोषणा कर चुकी है। (Government Jobs) अगली कैबिनेट बैठक तक, हम सभी विभागों को बुलाएंगे और एक कैलेंडर जारी करेंगे, जिसमें अधिसूचना जारी करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख बताई जाएगी।”

शिवकुमार ने यह भी कहा कि निजी रोजगार एक्सचेंज स्थापित किए जाएंगे जहां नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘निजी रोजगार एक्सचेंज की कार्यप्रणाली एक महीने के भीतर तय कर ली जाएगी।’ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने सरकार के पहले चरण के नीतिगत निर्णयों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी छात्रों के लिए, चाहे वे 10वीं, ग्यारहवीं-बारहवीं, डिग्री या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में हों, ‘‘हम बिना किसी से शुल्क लिए मुफ्त बस पास दे रहे हैं।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

कर्नाटक में छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी?

सभी छात्रों को मुफ्त बस पास दिया जाएगा।

भारत जोड़ो युवा संघ क्या है?

युवाओं को संगठित करने के लिए 10,000 संगठन बनाए जाएंगे।

सरकारी नौकरियों की भर्ती कब होगी?

अगली कैबिनेट बैठक तक विभागवार भर्ती कैलेंडर जारी होगा।