Today Live Breaking News and Updates 4 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 4 September 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं है। PM ने एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए लिखा- “आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!”
ISRO के एडवांस्ड अर्थ ऑब्ज़र्वेशन स्पेसक्राफ्ट को शुक्रवार को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। ISRO ने बताया कि EOS-05 सैटेलाइट को स्पेसपोर्ट से उड़ान भरने के लगभग 18 मिनट बाद तय सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। इस मिशन से जुड़े एक सीनियर साइंटिस्ट ने सैटेलाइट को “eye in the sky” कहा है। यह सैटेलाइट रियल-टाइम तस्वीरें देगा और खेती व आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में देश की मदद करेगा। वहीं पीएम मोदी ने ISRO की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया।