Ramvichar Netam Targets Congress on Development: ‘कांग्रेस कुछ न देख पाए…भागवान ऐसा कर दे’ विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब

Ads

Ramvichar Netam Targets Congress on Development: 'कांग्रेस कुछ न देख पाए...भागवान ऐसा कर दे' विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 03:23 PM IST

Ramvichar Netam Targets Congress on Development: 'कांग्रेस कुछ न देख पाए...भागवान ऐसा कर दे' विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब / Image: Facebook

HIGHLIGHTS
  • रामविचार नेताम ने दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को लेकर तीखा बयान दिया
  • बस्तर में विकास को लेकर सियासी घमासान तेज
  • बोधघाट परियोजना और आदिवासी मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

रायपुर: Ramvichar Netam Targets Congress on Development छत्तीसगढ़ की सियासत में कुछ ना कुछ मुद्दे को लेकर आए दिन पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिलता है। राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने एक बार फिर पीसीसी चीफ दीपक बैज और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। रामविचार नेताम ने कहा है भगवान कांग्रेस को उसी लायक बना दें कि कुछ न देख पाए। रामविचार नेताम ने ये बात पीसीसी चीफ दीपक बैज के विकास ढूंढने की बात पर ही है।

रामविचार नेताम ने कर दी बोलती बंद

Ramvichar Netam Targets Congress on Development रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भगवान कांग्रेस को उसी लायक बना दें कि कुछ न देख पाए। कांग्रेस की स्थिति बनावटी अंधों की तरह है, इसलिए सावन के अंधे को हरा-हरा दिखता है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर भी सवालिया निशान लगाए हैं और पूछा है कि भूपेश ने क्या पेड़, पाताल, आकाश में विकास किया था? तब कांग्रेसियों को विकास ही विकास दिखता था।

कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

साय सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए रामविचार नेताम ने आगे कहा कि बस्तर में हमारी सरकार चौमुखी विकास कर रही है। नक्सलवाद खत्म करने का काम हमारी सरकार ने की। वहीं, शक्कर के दाम को लेकर कांग्रेस के सत्याग्रह पर कहा कि कांग्रेस की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी हो गई है। नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस नीचे जा रही है। कांग्रेसी कुछ भी करें अब पटरी पर नहीं लौटने वाले।

कांग्रेस ने साधा था सरकार पर निशाना

बता दें कि कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिन पहले पोस्ट करते हुए लिखा था​ कि ”भाजपा सरकार,बस्तर में विकास के नाम पर करीब 20 हजार आदिवासियों को उजाड़ने की तैयारी कर रही है। आज बारसूर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बोधघाट परियोजना से प्रभावित 56 गांवों के सरपंचों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी चिंताओं और संघर्ष को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। बस्तर की जमीन कोई खाली नक्शा नहीं है, जहां भाजपा अपनी मर्जी की लकीर खींच दे। आदिवासियों को उजाड़ने की भाजपा की मंशा के खिलाफ कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी।

ये भी पढ़ें

रामविचार नेताम ने दीपक बैज को लेकर क्या कहा?

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के विकास को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान कांग्रेस को उसी लायक बना दें कि कुछ न देख पाए।

रामविचार नेताम ने कांग्रेस की तुलना किससे की?

नेताम ने कांग्रेस की स्थिति को बनावटी अंधों से जोड़ते हुए कहा कि सावन के अंधे को हरा-हरा दिखाई देता है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए।

बस्तर के विकास को लेकर रामविचार नेताम ने क्या कहा?

रामविचार नेताम ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल में बस्तर में चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।

बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस का क्या आरोप है?

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार बोधघाट परियोजना के नाम पर बस्तर के करीब 20 हजार आदिवासियों को विस्थापित करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों के साथ खड़े रहने की बात कही है।

दीपक बैज ने बोधघाट परियोजना को लेकर क्या किया?

कांग्रेस के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बारसूर में बोधघाट परियोजना से प्रभावित 56 गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी चिंताओं को सुना। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को कांग्रेस के समर्थन का भरोसा दिलाया।