Reported By: Ankit Rajak
,MP Sarafa Trader Robbery: सराफा व्यापारी की आंखों में झोंकी मिर्ची, फिर 35 लाख लेकर फरार हुए बदमाश, इस जिले में हुई वारदात से मचा हड़कंप /image: IBC24 File
सिवनी। MP Sarafa Trader Robbery: एमपी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा, यहां आए दिन अलग-अलग जिले से मर्डर, रेप, चोरी की कई वारदातें सामने आती रहती है। इसी बीच सिवनी में सराफा व्यापारी (Sarafa Vyapari Loot) से बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश शातिरों ने व्यापारी से करीब 35 लाख रुपए (35 Lakh Robbery MP) की उठाईगिरी की गई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Seoni NH 44 Loot बताया जाता है कि सिवनी (Seoni Robbery News) NH-44 पर सराफा व्यापारी से लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बंडोल बाजार से बाइक पर सिवनी लौट रहे व्यापारी योगेंद्र बघेल को भोंगाखेड़ा के पास नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और बाइक से फरार हो गए।
MP Sarafa Trader Robbery सूत्रों के अनुसार करीब 35 लाख रुपए की लूट की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि जल्द ही आरोपियों की पहचान की जा सकें।
ये भी पढ़ें