Today Live Breaking News and Updates 6 June 2026 पंजाब में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। (Punjab Road Accident) जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
Punjab Ferozepur Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर जंगावाला मोड़ के पास हुई। (Ferozepur Fazilka Road Accident) पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे और सभी किसी रिश्तेदार की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए जलालाबाद से अमृतसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई।