Earthquake in Himachal Pradesh and Sikkim || Image- ANI News File
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई। (Earthquake in Himachal Pradesh and Sikkim) भूकंप रात करीब 10:37 बजे आया, जिससे इलाके में लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
M4.8 earthquake struck near Chamba, Himachal Pradesh, India, at 10:04 pm local time; widely felt across Dharamsala, Palampur, Jogindarnagar and nearby areas. #भूकंप #sismo pic.twitter.com/U0trzGfLyW
— GeoTechWar (@geotechwar) June 5, 2026
एनसीएस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
#WATCH | Himachal Pradesh | An earthquake of magnitude 5.0 on the Richter Scale hits Chamba, Himachal Pradesh: National Centre for Seismology
A resident of Dharamshala says, “It was a terrifying experience; we were absolutely petrified. Everyone rushed outside immediately…It… pic.twitter.com/bZtEuzHPRg
— ANI (@ANI) June 5, 2026
भूकंप का CCTV फुटेज आया सामने, रात 10:06 पर 4.06 की तीव्रता से हुए भूकंप के झटके से हिला कांगड़ा ,सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें, लोग निकले घरों से बाहर #earthquake #himachal #dharamshala #kangra pic.twitter.com/brsLMYtMF6
— Aniruddha Guleria🇮🇳 (@aniguleria_) June 5, 2026
इससे पहले शुक्रवार शाम सिक्किम के मंगन जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहां भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। (Earthquake in Himachal Pradesh and Sikkim) एनसीएस के अनुसार, यह भूकंप शाम 4:07 बजे आया था और इसका केंद्र भी 5 किलोमीटर की गहराई में था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर लगभग 700 किलोमीटर की गहराई तक आ सकते हैं। 0 से 70 किलोमीटर की गहराई वाले भूकंप को उथला (शैलो) भूकंप माना जाता है। 70 से 300 किलोमीटर तक की गहराई वाले भूकंप मध्यम श्रेणी में आते हैं, जबकि 300 से 700 किलोमीटर की गहराई वाले भूकंप गहरे (डीप) भूकंप कहलाते हैं। चंबा और सिक्किम में आए दोनों भूकंप उथली श्रेणी के थे।
सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया
बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी
मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज