Mamta Banerjee Fight Lok Sabha Election || Image- AI Generated File
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। (Mamta Banerjee Fight Lok Sabha Election) इसी बीच ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी लोकसभा की राजनीति में वापसी कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी नेतृत्व इस संभावना पर विचार कर रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रिपोर्ट्स के मुताबिक, TMC सांसद युसूफ पठान बहारामपुर लोकसभा सीट खाली कर सकते हैं, जिससे ममता बनर्जी उपचुनाव लड़कर लोकसभा पहुंच सकें। यूसुफ पठान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर यह सीट जीती थी। ममता बनर्जी इससे पहले छह बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं और 2011 तक संसद में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
बताया जा रहा है कि कई वरिष्ठ TMC सांसद पार्टी की कार्यशैली से नाराज हैं। कुछ सांसदों ने खुलकर अपनी असहमति भी जताई है। इनमें वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार का नाम भी शामिल है। (Mamta Banerjee Fight Lok Sabha Election) उन्होंने पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम रला से शिकायत भी की है। इसके अलावा सुखेंदु शेखर और शांतनु सेन जैसे नेताओं ने भी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
TMC को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के 57 विधायकों ने निष्कासित नेता Ritabrata Banerjee को विपक्ष का नेता चुन लिया है। विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र बोस द्वारा इस समूह को मान्यता दिए जाने के बाद पार्टी में विभाजन की स्थिति बन गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि ममता बनर्जी लोकसभा में जाने का फैसला करती हैं, तो इसका उद्देश्य पार्टी के भीतर बढ़ रहे असंतोष को नियंत्रित करना और संगठन को मजबूत करना हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Mamata Banerjee reportedly wants to contest Loksabha Bypoll from a Muslim majority seat to challenge Modi Govt in Loksabha.
However, the MP is not vacating his seat for her.
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) June 5, 2026
सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया
बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी
मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज