Today Live Breaking News and Updates 7 July 2026: छत्तीसगढ़ में बोर्ड, निगम, मंडल में नियुक्तियां.. गौरीशंकर श्रीवास को मिली छग राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की कमान, देखें पूरी लिस्ट..
Today Live Breaking News and Updates 7 July 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 बोर्ड, निगम और आयोगों में 24 नियुक्तियां कीं, कई नए अध्यक्ष और सदस्यों को जिम्मेदारी मिली।
Today Live Breaking News and Updates 7 July 2026 | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 7 July 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ में शेष बचे निगम, मंडल और बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सरकार की तरफ से 13 मंडल,बोर्ड ,आयोग और प्राधिकरण में कुल 24 लोगों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के मुताबिक गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, देवेशरण सेन को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी तरह राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष की कमान डॉ. ममता साहू को सौंपी गई है। रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ माटीकला कल्याण बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नीचे देखे पूरी सूची
Today Live Breaking News and Updates 7 July 2026: भारी बारिश के बीच केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को बड़ा भूस्खलन हो गया। यहां मेप्पाडी के कल्लाटी पर सुरंग सड़क परियोजना वाली जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने ऐलान किया है कि इंडोनेशिया ने PM नरेंद्र मोदी को अपना सबसे बड़ा सम्मान बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर दिया है।

Facebook


