CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 9 July 2026: महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट में 11 नई चार्जशीट दाखिल

Today Live Breaking News and Updates 9 July 2026: वायनाड लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, तीन लापता

Today Live Breaking News and Updates 9 July 2026: महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट में 11 नई चार्जशीट दाखिल

Today Live Breaking News and Updates 9 July 2026

Modified Date: July 28, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: July 9, 2026 9:04 am IST

Today Live Breaking News and Updates 9 July 2026:  भोपाल में देश के सबसे बड़े अवैध सट्टेबाजी रैकेट ‘महादेव ऐप’ मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में कुल 11 नई चार्जशीट दाखिल की हैं। जांच के अनुसार, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल विदेश से ऐप संचालित कर रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए देशभर में लाखों लोगों को इससे जोड़ा गया। सट्टे से कमाया गया पैसा म्यूल अकाउंट के जरिए विदेश भेजा जाता था, जबकि उसका एक हिस्सा कथित तौर पर प्रोटेक्शन मनी के रूप में अधिकारियों को भी दिया जाता था। पहली 6 चार्जशीट PC एक्ट और IPC के तहत 6 आरोपियों तथा दूसरी 5 चार्जशीट IPC और छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम के तहत 66 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई हैं। CBI के अनुसार, मुख्य आरोपी पश्चिम एशियाई देशों में फरार हैं, उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है और उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही मामले में राजनीतिक और नौकरशाही संरक्षण की भी जांच जारी है

Today Live Breaking News and Updates 9 July 2026: भारी बारिश के बीच वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है। मंत्री एपी अनिल कुमार और टी सिद्दीकी ने बताया कि सुबह तलाशी के दौरान एक शव क्षेत्र के जोन 1 से बरामद किया गया। वहीं, दूसरा शव नदी के अंदर से मिला है।

महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां एक ही रात में चार बार धरती कांप गई। कई वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही रात में लगातार चार बार भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।