live news and updates/ image source: IBC24
Today Live News and Breaking Update 05th February 2026: मेघालय की कोयला खदान में विस्फोट में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। घटना के शुरुआत में 10 मजदूरों के मरने की जानकारी मिली थी, जो बढ़कर 16 पर पहुंच गई है। वहीं इस घटना में अब भी कई मजदूरों की दबने की आशंका है।
Blast in Meghalaya coal mine News मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जयंतिया हिल्स जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को क्षेत्र में हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की हुई है। फिलहाल मेघालय की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।