हमारे पत्रकारों को व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोका गया: एमएस नाउ, सीएनएन और पॉलिटिको

Ads

हमारे पत्रकारों को व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोका गया: एमएस नाउ, सीएनएन और पॉलिटिको

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 12:47 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 12:47 AM IST

न्यूयॉर्क, 19 सितंबर (एपी) सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको जैसे तीन प्रमुख समाचार संगठनों के पत्रकारों को शनिवार सुबह व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोक दिया गया। इन दोनों केबल नेटवर्क के पत्रकारों ने सीधे प्रसारण के दौरान बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन्हें व्हाइट हाउस में जाने से रोक दिया गया।

यह कार्रवाई ट्रंप के उन लंबे प्रयासों के बीच हुई है, जिनमें उन्होंने प्रशासनिक कदमों और कभी-कभी अदालतों के माध्यम से उन पत्रकारों की समाचार कवरेज को सीमित करने की कोशिश की है, जिनसे वह असहमत हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको पर प्रतिबंध लगाएंगे क्योंकि उनकी कवरेज ‘फर्जी खबर’ है।

पॉलिटिको ने कहा कि उसके व्हाइट हाउस संवाददाता शायेन हैसलेट को भी प्रवेश से रोक दिया गया और उनका बैज जब्त कर लिया गया। यह घोषणा एमएस नाउ और सीएनएन के पत्रकारों को रोके जाने के कुछ ही देर बाद की गई।

एपी

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल