LIVE NOW

Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: क्रिकेट के महाकुंभ का हुआ आगाज, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा सीजन का पहला मुकाबला

Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: क्रिकेट के महाकुंभ का हुआ आगाज, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा सीजन का पहला मुकाबला

Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: क्रिकेट के महाकुंभ का हुआ आगाज, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा सीजन का पहला मुकाबला

today live news / image source: IBC24

Modified Date: March 28, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: March 28, 2026 9:05 am IST

नई दिल्ली: क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार फैंस के दिलों पर दस्तक देने आ गया है। आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वीं सीजन का आगाज हो रहा है। आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। ये मैच भारतीय एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: रायपुर: राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी तरह की शॉर्टेज नहीं है और लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

वहीं, कमर्शियल गैस को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने सप्लाई कोटा 20% बढ़ा दिया है, जिससे होटल, कैंटीन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब 70% तक गैस सप्लाई मिल सकेगी। साथ ही, गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ाई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक़ 25 मार्च तक 335 जगहों पर छापेमारी की गई, 75 मामले दर्ज किए गए, 3841 सिलेंडर जब्त किए गए और 97 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। PM मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एविएशन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। इस एयरपोर्ट का पहला चरण, जिसे लगभग 11,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया गया है, एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर परिकल्पित है, जिसमें सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय परिवहन प्रणालियों के ज़रिए निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।

‘2003 में मिली थी निर्माण को मंजूरी’ : पीएम मोदी

लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा, “यह जेवर एयरपोर्ट ‘डबल-इंजन सरकार’ की कार्य-संस्कृति का एक बेहतरीन उदाहरण है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने असल में 2003 में ही फाइलों में इस एयरपोर्ट के लिए मंज़ूरी दे दी थी। आज यहाँ मौजूद आप में से कई लोग शायद 2003 में पैदा भी नहीं हुए होंगे और जो लोग उस समय 35 साल के थे, वे शायद अब तक रिटायर हो चुके होंगे। फिर भी, एयरपोर्ट नहीं बना।”

‘विपक्ष ने रोके रखा एयरपोर्ट का काम’ : पीएम मोदी

Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: पीएम मोदी ने आगे कहा, “सालों तक, केंद्र में कांग्रेस सरकार और पिछली राज्य सरकारों ने इसकी नींव तक नहीं रखने दी। 2004 से 2014 तक, यह प्रोजेक्ट फाइलों में ही दबा रहा। जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी, तब भी UP में समाजवादी पार्टी की सरकार ने शुरुआती 2-3 सालों तक इसे रोके रखा। हालाँकि, जैसे ही दिल्ली और यहाँ UP, दोनों जगहों पर BJP-NDA की सरकार बनी, एयरपोर्ट की नींव रखी गई, इसे बनाया गया, और आज, इसने काम करना शुरू कर दिया है।”

जानें जेवर एयरपोर्ट के बारें में

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसे आमतौर पर जेवर एयरपोर्ट कहा जाता है, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ज़िले के जेवर क्षेत्र में बन रहा एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह परियोजना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की बढ़ती हवाई यातायात जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित की जा रही है।

इस एयरपोर्ट का मुख्य उद्देश्य इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बढ़ते दबाव को कम करना है। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से यात्रियों को एक वैकल्पिक और आधुनिक सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में यात्रा और कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

एयरपोर्ट का निर्माण चरणों में किया जा रहा है और इसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का विकास Zurich Airport International AG द्वारा किया जा रहा है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार कर रही है।

इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और व्यापार, लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे पूरे इलाके के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।


Today Live News and Breaking Updates 28 March 2026: मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): रामनवमी जुलूस के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अचानक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब शोभायात्रा के बीच झड़प की खबरें सामने आईं। जानकारी के अनुसार, जुलूस मैकेंजी पार्क से शुरू हुआ था और जैसे ही यह फुलतला मोड़ के पास पहुंचा, उस पर हमला होने का आरोप लगाया गया। बीजेपी के आरोपों के मुताबिक, इस दौरान असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पत्थर और ईंटें फेंकी, जिससे माहौल बिगड़ गया और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ की भी खबरें सामने आईं, जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रैपिड एक्शन फोर्स और कॉम्बैट फोर्स की टीमों को भी मौके पर भेजा गया ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। इस बीच, मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी अजीत सिंह यादव खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्त जारी है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।