Today News and Live Updates 1 December 2024 : रायपुर के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.. SSP ने दिखाई सख्ती, 260 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर..
Today News and Live Updates 1 December 2024 : सूची के मुताबिक़ 1 उप निरीक्षक समेत 260 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। देखें पूरी लिस्ट
Today News and Live Updates 1 December 2024: रायपुर: राजधानी रायपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने, क़ानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों की धरपकड़ के मद्देनजर जिले के एसएसपी दफ्तर ने ट्रांसफर-पोस्टिंग की बड़ी लिस्ट जारी की है। सूची के मुताबिक़ 1 उप निरीक्षक समेत 260 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Raipur Police Transfer Posting Big List issued
छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांसफर सूची
CamScanner 12-01-2024 18.10 by satya sahu on Scribd
Today News and Live Updates 1 December 2024 : इंदौर। मध्यप्रदेश में पहली बार विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल हुए। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शिरकत की है। इस बीच, जेपी नड्डा ने एमपी दौरे से पहले सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश बीजेपी की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने लिखा, संगठन पर्व के अंतर्गत एमपी बीजेपी संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ 100% बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा है। निश्चित रूप से संगठन पर्व हमारे कोटिश: कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 'विकसित भारत' निर्माण के संकल्प की सिद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है।
विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।
संगठन पर्व के अंतर्गत @BJP4MP संगठन ने सदस्यता अभियान में बूथ समिति निर्माण के साथ 100% बूथों का डिजिटलाइजेशन कर नई उपलब्धि हासिल की है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देशभर में संचालित यह अभियान मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर तक नए आयाम स्थापित कर रहा…
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 1, 2024
महंगाई का झटकाः आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹18.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 18.50 रुपए बढ़कर ₹1818.50 हो गईं। पहले ये ₹1802 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 15.5 रुपए बढ़कर ₹1927 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1911.50 थे। मुंबई में सिलेंडर 1754.50 रुपए से 16.50 रुपए बढ़कर 1771 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1980.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सली मुठभेड़ः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार तड़के यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही मौके से कई हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। दरअसल, जवानों को तड़वाया मंडल चेलपका के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल ग्रेहाउंड्स फोर्स मौके पर ही मौजूद है। इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।
राज कुंद्रा को ईडी की नोटिसः ईडी ने पोर्नोग्राफी और एडल्ट फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को समन जारी किया है. कुंद्रा को इस सप्ताह जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. ईडी द्वारा मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी के बाद यह समन जारी किया गया था, जिसमें 49 वर्षीय कुंद्रा और कुछ अन्य व्यक्तियों के घर और कार्यालय भी शामिल थे. इस केस से जुड़े अन्य लोगों को भी ईडी ने समन जारी करके पूछताछ के लिए अपने मुंबई आफिस में बुलाया है. राज कुंद्रा को सोमवार को 11 बजे ईडी दफ्तर आने के लिए कहा गया है.
कांग्रेस विधायक का विवादित बयानः बाड़मेर के सांगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिगड़े बोल देखने को मिले हैं। संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अधिकारी नहीं सुने तो ठोक दिया करो आगे हम देख लेंगे। अभिमन्यू पुनिया के इस बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर सेड़वा में चल रही सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु पुनिया ने विवादित बयान देते कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
छतरपुर: युवक को पैर में मारी गोली
छतरपुर: युवक को पैर में मारी गोली
प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने मारी गोली
प्रेम विवाह से नाराज लड़की के मामा ने मारी गोली
घायल युवक को अस्पताल में किया गया भर्ती
ओरछा रोड थाने के कैडी तिराहा की घटना
जशपुर: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी
जशपुर: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी
हादसे में ड्राइवर की मौके पर हुई मौत, 2 घायल
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
कुनकुरी थाने के सागौन प्लांट के पास की घटना
कवर्धा: चलती बस में लगी आग
कवर्धा: चलती बस में लगी आग
हादसे के दौरान बस में सवार थे 38 यात्री
यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान
बिलासपुर से लखनऊ जा रही थी बस
कुकदुर थाने के आगरपानी घाटी की घटना
उज्जैन: CM डॉ मोहन यादव ने ली बैठक
उज्जैन: CM डॉ मोहन यादव ने ली बैठक
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक कार्यालय में ली बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में हुए शामिल
उज्जैन: CM डॉ मोहन यादव ने ली बैठक
उज्जैन: CM डॉ मोहन यादव ने ली बैठक
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक कार्यालय में ली बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में हुए शामिल
कल साय कैबिनेट की होगी अहम बैठक
कल साय कैबिनेट की होगी अहम बैठक
कल दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी बैठक
CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट
रायपुर SSP संतोष सिंह की बड़ी करवाई
रायपुर SSP संतोष सिंह की बड़ी करवाई
जिला स्तर पर ट्रांसफर की बड़ी करवाई
2 सौ 90 Asi,प्रधान आरक्षक,आरक्षकों के तबादले
सालों से थानों जमे पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता से हटाया गया
कुछ दिन पहले ही ssp संतोष सिंह ने दिए थे कार्रवाई के संकेत
कुछ थानों के पुलिसकर्मियों। को लेकर लगातार मिल रही थी शिकायत
बिलासपुर: कांग्रेस भवन में विवाद का मामला
बिलासपुर: कांग्रेस भवन में विवाद का मामला
पूर्व महापौर राजेश पांडेय ने की मीडिया से बात
कहा- मेरी बात को गलत समझा गया
राम को रावण समझ लिया गया
पार्टी के हित में खेद प्रगट करता हूं
किसी भी तरह का दबाव होने से किया इंकार
बीजेपी में शामिल होने की बात को नकारा
बीजापुर- विधायक विक्रम मंडावी ने किया चक्काजाम
बीजापुर-
विधायक विक्रम मंडावी ने किया चक्काजाम
नक्सलियों के नाम पर पंचायतों को डराने का आरोप
तेलंगाना के रेत माफियाओं पर लगाया आरोप
कांग्रेसियों के साथ डेढ़ घंटे से किया है चक्काजाम
रायपुर-रायपुर ,बिलासपुर , दुर्ग भिलाई और कोरबा में प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना शुरू होगी
रायपुर ब्रेकिंग ,
रायपुर ,बिलासपुर , दुर्ग भिलाई और कोरबा में प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना शुरू होगी , इसके लिए सरकार ने 67.40 करोड रुपए स्वीकृति किए है ,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजधानी रायपुर , बिलासपुर ,दुर्ग , भिलाई और कोरबा जैसे चार प्रमुख शहरों में प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत 240 की बसें शुरू होने जा रही हैं ,
जिसके संचालन के लिए हमारी सरकार ने 67.40 करोड रुपए की स्वीकृति दी है ,
यह बसें कम कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करने के साथ ऊर्जा दक्षता में भी सुधार लाएगी, नागरिकों को आरामदायक सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का भी अनुभव मिलेगा ,
बीजापुर- नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किग्रा के 4 IED बरामद
बीजापुर-
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
सर्चिंग के दौरान 10 किग्रा के 4 IED बरामद
IED के साथ जिंदा HE बम किया था प्लांट
गोरना-मनकेली के जंगल से हुआ बरामद
सुरक्षाबलों ने सभी IED को किया डिफ्यूज
बीजापुर थाना क्षेत्र का मामला
AAP विधायक नरेश बाल्यान को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
AAP विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से ले जाया गया। उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में कल गिरफ्तार किया था।
#WATCH AAP विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से ले जाया गया। उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में कल गिरफ्तार किया था। pic.twitter.com/Ov8atmkQZZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2024
रायपुर : कांग्रेस चोरी पर सीना जोरी कर रही है: गोमती साय
राज्य सरकार मुझ पर FIR करें: दीपक बैज
दीपक बैज के बयान पर BJP विधायक गोमती साय ने कहा
धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस अव्यवस्था चाहती है
पहले से ही कई मामलों में कांग्रेस अव्यवस्था फैलाई है
कांग्रेस चोरी पर सीना जोरी कर रही है: गोमती साय
प्रदेश में सुव्यवस्थित तरीके से धान खरीदी हो रही है
रायपुर : कांग्रेस करेगी धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत,
रायपुर ब्रेकिंग,
कांग्रेस करेगी धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का बयान
धान खरीदी का काम सुचारू रूप से चल रहा है
कांग्रेस भ्रम का वातावरण तैयार कर रही है
जनता को गुमराह करने का काम करती है
संविधान की झूठी किताब लेकर घूमते हैं
हमारा सबसे फिर से आह्वान है कि मुख्यधारा में जुड़ें, जीवन में उन्नति करें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस फोर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। वहां 7 नक्सली मारे गए हैं…हमारा सबसे फिर से आह्वान है कि मुख्यधारा में जुड़ें, जीवन में उन्नति करें…”
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “तेलंगाना के मुलुगु जिले में पुलिस फोर्स के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। वहां 7 नक्सली मारे गए हैं…हमारा सबसे फिर से आह्वान है कि मुख्यधारा में जुड़ें, जीवन में उन्नति करें…” pic.twitter.com/AqtMfJqJV9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2024
छतरपुर: खाद की कालाबाजारी पर पुलिस का छापा
छतरपुर: खाद की कालाबाजारी पर पुलिस का छापा
UP से खाद लाकर ब्लैक में बेचते थे
3 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने 70 बोरी खाद किया जब्त
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
इंदौर: लॉरेंस विश्नोई गिरोह का गुर्गा 2 साथियों सहित गिरफ्तार
इंदौर: लॉरेंस विश्नोई गिरोह का गुर्गा 2 साथियों सहित गिरफ्तार
आरोपियों से 3 पिस्टल और 6 कारतूस बरामद
शराब का ट्रक लूटने के उद्देश्य से कार से घूम रहे थे आरोपी
आरोपी भूपेंद्र रावत पर है 50 हजार रुपए का इनाम घोषित
बिहार पुलिस ने किया हुआ है इनाम घोषित
आरोपियों के खिलाफ राजस्थान, बिहार और पंजाब में लूट, एनडीपीएस, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट जैसे कई प्रकरण है दर्ज
बायपास पर घूमते हुए लसुड़िया पुलिस ने पकड़ा
उज्जैन : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर
गर्भ गृह में करेंगे बाबा महाकाल का पूजा- अर्चना
करीब 1 घंटा 10 मिनट तक करेंगे विशेष पूजन
CM डॉ मोहन यादव, VD शर्मा भी मौजूद
सरकारों का संवैधानिक कर्तव्य है कि वो अपने देश में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दें : गुलाम अहमद मीर
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “कांग्रेस का मानना है कि बहुसंख्यक वर्ग के लोगों को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। संबंधित सरकारों का यह संवैधानिक कर्तव्य है कि वो अपने देश में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दें और अगर इसमें कोई विफल होता है तो वो फिर अपना संवैधानिक कर्तव्य पूरा नहीं करता है…”
BJP सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश ना करें : PCC चीफ दीपक बैज
धान खरीदी मुद्दे पर कांग्रेस का आरोप जारी
PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार को दी चुनौती
धान खरीदी केंद्रों में लगातार अव्यवस्था दिख रही है
हिम्मत है तो मुझ पर FIR करके दिखाएं
BJP सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश ना करें
संभल की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “संभल की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कल हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा और वहां जाकर हम वातावरण को देखेंगे…सरकार ने जानबूझकर यह कराया है…

सिवनी- बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत
सिवनी-
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
बंडोल थाने के खमरिया गांव की घटना
राजधानी में धर्मांतरण का मामला…
भोपाल
राजधानी में धर्मांतरण का मामला…
हिंदू परिवारों का ईसाई समुदाय में धर्मांतरण का आरोप…
धर्मांतरण के आरोप में ईसाई पास्टर पुलिस हिरासत में…
बागसेवनिया थाना इलाके का मामला…
पत्थलगांव- लोहे के एंगल से लदी ट्रक खाई में गिरी
पत्थलगांव-
लोहे के एंगल से लदी ट्रक खाई में गिरी
ट्रक के नीचे दबकर चालक की मौत
रायगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था ट्रक
पुलिस मौके पर पहुंची,जांच में जुटी
कोतबा-लैलूंगामार्ग की घाटी के पास हुआ हादसा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे
13 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल
14 दिसंबर को पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में होंगे शामिल
सुरक्षा कैंप में जवानों से भी कर सकते हैं मुलाकात
बस्तर के किसी कैंप में गुजार सकते है रात
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए नक्सली मुठभेड़ को लेकर बोले गृह मंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए नक्सली मुठभेड़ को लेकर बोले गृह मंत्री विजय शर्मा
कहा कि यह छत्तीसगढ़ के जवानों का पराक्रम है ,
नक्सली छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे है ,
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रहे कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है ,
वहां भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ,
अभी भी मेरा नक्सलियों से आह्वान है वे मुख्य धारा में जुड़े
भाजपा रायपुर और दुर्ग संभाग की बैठक खत्म
रायपुर-
भाजपा रायपुर और दुर्ग संभाग की बैठक खत्म ,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की उपस्थिति में हुई बैठक ,
संगठन चुनाव कराने के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई ,
पर्यवेक्षकों को संगठन के साथ तालमेल बैठाते हुए मंडल और जिला में सर्वसम्मति से चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई ,
कुछ देर में जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक होगी ,
दमोह- ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर
दमोह-
ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर
हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल
घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
मौके पर पहुंची जबेरा पुलिस की टीम
जबेरा बाईपास की घटना
चेन्नई- फेंगल तूफान से पुडुचेरी में बाढ़ जैसे हालात
चेन्नई-
फेंगल तूफान से पुडुचेरी में बाढ़ जैसे हालात
बारिश का 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
पुडुचेरी में 24 घंटों के दौरान 48.4 सेमी बारिश
30 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश
चेन्नई में लैंडिंग के दौरान क्रॉस विंड में फंसा प्लेन
पायलट प्लेन को वापस उड़ा ले गया
चेन्नई एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया
घटना को लेकर इंडिगो का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
रायपुर- भाजपा संगठन की बैठक जारी
रायपुर- भाजपा संगठन की बैठक जारी
संगठन चुनाव को लेकर बनाए गए पर्यवेक्षक
बैठक में संगठन चुनाव को लेकर बनाए गए 17 पर्यवेक्षक
छग के पदाधिकारियों को बनाया गया अलग अलग जिलों में पर्यवेक्षक
जिले में पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे पर्यवेक्षक
मंडल और जिला के चुनाव सर्वसम्मति से कराने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई पर्यवेक्षकों को
भाजपा की बैठक में रणनीति की गई तय
कुछ देर में भाजपा करेगी नामों की घोषणा
बांग्लादेश मुद्दे पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का बयान
अगरतला: बांग्लादेश मुद्दे पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “…बांग्लादेश में स्थिति ठीक नहीं है। बांग्लादेश सरकार कैसे काम कर रही है? बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। शेख हसीना के सत्ता में रहने के दौरान जो आतंकवादी जेल में थे, वे अब जेल से बाहर आ गए हैं…यह चिंता का विषय है क्योंकि त्रिपुरा की सीमा बांग्लादेश से लगती है…भारत सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है…”
#WATCH अगरतला: बांग्लादेश मुद्दे पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “…बांग्लादेश में स्थिति ठीक नहीं है। बांग्लादेश सरकार कैसे काम कर रही है? बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। शेख हसीना के सत्ता में रहने के दौरान जो आतंकवादी जेल में थे, वे अब जेल से… pic.twitter.com/OcTCGLwKlx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2024
दंतेवाड़ा- पुलिस कस्टडी से क़ैदी फ़रार
दंतेवाड़ा- पुलिस कस्टडी से क़ैदी फ़रार
जिला अस्पताल से फ़रार हुआ आरोपी
बाथरूम की खिड़की तोड़कर हुआ फ़रार
एएसपी आरके बर्मन ने की पुष्टि
दतिया- ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा
दतिया-
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा
बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत
पुलिस मौके पर पहुंची,जांच में जुटी
बिडरा ग्राम के पिपरिया मोड़ की घटना
सेवड़ा थाना क्षेत्र का मामला
मनेन्द्रगढ़- व्यापारी के साथ हुई कार्रवाई का मामला
मनेन्द्रगढ़-
व्यापारी के साथ हुई कार्रवाई का मामला
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले व्यापारी
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने घटना को लेकर दी जानकारी
मंत्री समस्या का समाधान जल्द करने का दिया भरोसा
इस प्रकार की घटना समाज के लिए अच्छी नही
सामान तोड़ने और तहसीलदार के साथ मारपीट की घटना गलत है
शहर में शांति बनाकर रखने की अपील
सतना- करंट से हाथी की मौत का मामला
सतना-
करंट से हाथी की मौत का मामला
बिजली विभाग के जेई प्रभात पटेल निलंबित
11हजार केवी की करंट के चपेट में आने से हुई थी मौत
खेत के काफी नजदीक लटक रही थी बिजली का तार
हाथी की सूंड फंसने से हुआ था हादसा
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से की थी शिकायत
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ था मेंटेनेंस
कवर्धा- निलंबित लेखापाल नरेंद्र कुमार राऊतकर के घर छापा
कवर्धा-
निलंबित लेखापाल नरेंद्र कुमार राऊतकर के घर छापा
12 सितंबर को ACB की टीम ने किया था गिरफ्तार
सरपंच पति से 1 लाख रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
ACB की टीम ने 2 ठिकानों पर मारा छापा
सुबह 6 बजे से चल रही है परिवार से पूछताछ
35 दिनों पहले ही जमानत पर जेल से हुए थे रिहा
आनंद विहार स्थित मकान और 2 अन्य स्थानों पर चल रही है पूछताछ
दिल्ली- दिल्ली में AAP किसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन
दिल्ली-
दिल्ली में AAP किसी के साथ नहीं करेगी गठबंधन
विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बोले
आज व्यापारी-बुजुर्ग और महिलाएं दहशत में हैं: केजरीवाल
कई दिनों से मैं बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं
मुझे उम्मीद थी अमित शाह कुछ कार्रवाई करेंगे
इसके बजाय मेरी पदयात्रा के दौरान मुझ पर हमला किया गया
कल हमारे एक विधायक को गिरफ्तार किया गया
भिंड- पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद
भिंड-
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद
लाठी डंडे से एक दूसरे पर किया हमला
दोनों पक्षों के लोग हुए गंभीर रूप से घायल
घायलों को अस्पताल कराया भर्ती
विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस मौके पर पहुंची,जांच में जुटी
नाथागांव थाना क्षेत्र का मामला
पौने 4 घंटे आज शहर में रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
पौने 4 घंटे आज शहर में रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति 2.05 पर चकेरी एयर पोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे
2.20 पर जयपुरिया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में करेंगे शिरकत
3.15 पर उपराष्ट्रपति कानपुर आई आई टी के लिए होंगे रवाना
2.15 घंटे आईआईटी में रहेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
5.45 पर उपराष्ट्रपति चकेरी एयर पोर्ट से दिल्ली के लिए हो जाएंगे रवाना
उपराष्ट्रपति आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार
दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा डायवर्जन
डीसीपी, एडीसीपी एवं एसीपी स्तर के 33 अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी सहित 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती
6 क्यू आर टी, 5 कंपनी पीएसी और दमकल के जवान रहेंगे अलर्ट
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के हंगामे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश
दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के हंगामे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “सत्र इसलिए हंगामे में चला गया क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि संसद चले…विपक्ष चाहता है कि अडानी मुद्दे, मणिपुर की स्थिति, संभल की घटना पर संसद में चर्चा हो…सरकार संसद की कार्यवाही स्थगित करवाने में सहयोग कर रही है…पहली बार मैं देख रहा हूँ कि जब भी हम कोई मुद्दा उठाते हैं, संसद स्थगित हो जाती है…सरकार अडानी मुद्दे, मणिपुर, संभल की घटना, अजमेर पर चर्चा नहीं चाहती। सरकार चर्चा से क्यों भाग रही है?…बीजेपी सांसद संसद सत्र स्थगित करवाने आते हैं जबकि हम मुद्दे उठाने जाते हैं।”
#WATCH | Delhi: On the first week of the Winter session of Parliament getting washed out, Congress MP Jairam Ramesh says, “The session gets washed out because the government does not want the Parliament to function…The opposition wants the Adani issue, the Manipur situation,… pic.twitter.com/PnHvTzFkvy
— ANI (@ANI) December 1, 2024
2 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप, सरपंच सोनम लकड़ा पर FIR दर्ज
जशपुरः सरपंच सोनम लकड़ा पर FIR दर्ज
पंचायत सचिव ने कराया FIR दर्ज
2 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप
पंचायत में निर्माण कार्यों के नाम पर की हेराफेरी
कुछ दिन पहले महिला सरपंच को किया था सस्पेंड
रिपा मामले में किया था सस्पेंड
सरपंच को SC से मिला था स्टे
साजबाहर गांव का मामला
तपकरा पुलिस कर रही सरपंच की तलाश
मुरैना में महिला के साथ गैंगरेप, घर में अकेली थी महिला
मुरैनाः महिला के साथ किया गैंगरेप
3 आरोपियों ने किया गैंगरेप
घर में अकेली थी महिला
शादी समारोह में गए थे परिजन
पोरसा थाना इलाके की घटना
एक्सीडेंट स्पॉट बना भोपाल का व्यापम चौराहा
भोपालः एक्सीडेंट स्पॉट बना व्यापम चौराहा…
व्यापम चौराहे पर हुआ तेज रफ्तार गाड़ियों का एक्सीडेंट…
अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर भोपाल की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट…
अधिकारी की गाड़ी और टैक्सी गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट…
अधिकारी की गाड़ी में सवार दो लोगों को आई चोट, पहुंचाया अस्पताल…
बच्चे चला रहे थे अधिकारी की गाड़ी…
मामले की जांच में जुटी हबीबगंज थाना पुलिस…
ग्वालियर की युवती का कट्टे के साथ वीडियो वायरल
ग्वालियर: युवती का कट्टे के साथ वीडियो वायरल
पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार
दो अन्य युवतियों को हिरासत में लिया
पड़ाव थाना पुलिस ने की कार्रवाई
आंध्रप्रदेश से गोरखपुर जा रही एम्बुलेंस पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत
सिवनी: आंध्रप्रदेश से गोरखपुर जा रही एम्बुलेंस पलटी
3 लोगों की मौके पर मौत, 6 गंभीर घायल
घायलों को सिविल अस्पताल लखनादौन किया रेफर
NH-44 पर धूमा के पास धारपाठा गांव की घटना
ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत इंदौर में बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
इंदौरः खजराना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत इंदौर में बड़ी कार्रवाई
एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी नाजिम बैग, अल्ताफ रहीम, सलमान खान, मोहम्मद अरशद गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 1.5 लाख रुपयों के ड्रग्स भी हुए बरामद
बिना नंबर की कार भी पुलिस ने की जब्त
गिरफ्तार आरोपी इमरान गोरी के कहे अनुसार शहर भर में सप्लाई करते थे ड्रग्स
राजस्थान के झालावाड़ से जुड़े है एम डी ड्रग के तस्कर
इंदौर में ड्रग्स का कारोबार फैलाने के चलते इंदौर आए थे आरोपी
केंद्रीय मंत्री JP नड्डा एयरपोर्ट पहुंचे इंदौर
इंदौर : केंद्रीय मंत्री श्री JP नड्डा एयरपोर्ट इंदौर पहुँचे
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया स्वागत किया।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के लिए हुए रवाना
चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप
उज्जैनः चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप
3 युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप
पीड़िता को आगर रोड मेडिकल कॉलेज के पास छोड़कर फरार
परिजनों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
आोरपी साहिल पीड़िता का कई दिनों से कर रहा था पीछा
पुलिस ने आरोपी साहिल को किया गिरफ्तार
दो आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
चिमनगंज थाना क्षेत्र का मामला
होम ट्यूटर के पति की काली करतूत, मासूम के प्राइवेट पार्ट को किया टच
भोपालः 11 साल की बच्ची के साथ बैड टच का मामला…
होम ट्यूटर के पति ने प्राइवेट पार्ट को किया टच..
बैड टच करने के साथ आरोपी ने छात्रा के साथ की मारपीट
11 साल की मासूम छठवीं की छात्रा..
होम ट्यूटर के पति नितिन देशमुख कों अवधपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…
10 दिन पहले ही पीड़ित के परिवार ने ट्यूशन की थी शुरू..
पुलिस ने मासूम बच्ची की काउंसलिंग कर की कार्रवाई..
शिवपुरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद
शिवपुरीः जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद
दो पक्षों ने लाठी डंडों से की मारपीट
मारपीट में 4 लोग को आई गंभीर चोट
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया
भौती थाना क्षेत्र का मामला
अंबिकापुरः गर्भवती महिला को कावड़ में ले जाने का वीडियो वायरल
अंबिकापुरः गर्भवती महिला को कावड़ में ले जाने का वीडियो वायरल
प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस तक कावड़ से जाया गया
गांव में सड़क नहीं होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई
लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला का मामला
महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पप्पू जेठवानी पुणे से गिरफ्तार
रायपुरः महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्र्वाई
मुख्य आरोपी पप्पू जेठवानी पुणे से गिरफ्तार
पुणे में रेड की कार्रवाई के बाद 6 महीने से चल रहा था फरार
पुणे में महादेव पैनल से ऑनलाइन सट्टा का कर रहा था संचालन
मामले में पहले ही 26 सटोरियों को पुणे से किया गया था गिरफ्तार
सीधीः CWSN छात्रावास में 14 छात्र फूड पाजनिंग के शिकार
सीधीः CWSN छात्रावास में 14 छात्र फूड पाजनिंग के शिकार
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सभी दिव्यांग छात्र उल्टी – दस्त की शिकायत
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे बच्चे
लंच पैकेट खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबियत
अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
रीवा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सिविल लाइन थाने से 100 दूर की घटना
रीवाः शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
नाले के पास खंडहर में युवती को लेकर गया था आरोपी
सिविल लाइन थाने से 100 दूर की घटना
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
आज से ICC चेयरमैन का पद संभालेंगे जय शाह
दिल्लीः आज से ICC चेयरमैन का पद संभालेंगे जय शाह
27 अगस्त को जय शाह को चुना गया था निर्विरोध ICC चेयरमैन
अब तक जय शाह BCCI के सचिव के रूप में कर रहे थे काम
जय शाह को 2019 में BCCI सचिव की सौंपी गई थी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर, डीजीपी सम्मेलन में शामिल होंगे
भुवनेश्वरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर
डीजीपी सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भी होंगे शामिल
आतंकवाद, उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा
सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा पर की जाएगी चर्चा
इससे पहले कई राज्यों में आयोजित किया जा चुका है सम्मेलन
गुवाहाटी, गुजरात, हैदराबाद, ग्वालियर, गुजरात में किया जा चुका है आयोजन
पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली और जयपुर में किया जा चुका है आयोजन
अंबिकापुर ट्रक ने कार सवार को मारी टक्कर, 4 की मौत
अंबिकापुरः ट्रक ने कार सवार को मारी टक्कर
हादसे में 4 लोगों की मौत,1 घायल
घायल को अस्पताल मे कराया भर्ती
गैस कटर से गाड़ी को काटकर निकाला गया शव
कार में 5 लोग थे सवार
एनएच पर गुमगा के पास हुआ हादसा
उदयपुर थानाक्षेत्र की घटना
विश्व एड्स दिवस पर एमपी में पहली बार होगा मुख्य कार्यक्रम, र बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल
इंदौरः विश्व एड्स दिवस पर एमपी में पहली बार होगा मुख्य कार्यक्रम
आज एमपी के इंदौर में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल
सुबह 9.45 बजे इंदौर पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
आज जागरूकता फैलाने के लिए थीम सॉन्ग होगा रिलीज
13 दिसंबर को साय सरकार के 1 साल होंगे पूरे, BJP मनाएगी विजय पर्व
रायपुर: 13 दिसंबर को साय सरकार के 1 साल होंगे पूरे
एक साल पूरे होने पर BJP मनाएगी विजय पर्व
13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रदेश में मनाया जाएगा विजय पर्व
जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर जाएगी सरकार
महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की तारीख तय, 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा समारोह
मुंबईः महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की तारीख तय
5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
पीएम मोदी समारोह में रहेंगे मौजूद
भाजपा विधायक दल की बैठक भी 2 दिन आगे बढ़ी
आज होने वाली बैठक अब 3 दिसंबर को होगी
बैठक में शामिल होने दिल्ली से मुंबई आएंगे दो ऑब्जर्वर
विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से CM फेस करेंगे अनाउंस
अजित पवार ने साफ की सरकार गठन की तस्वीर
महाराष्ट्र में बीजेपी का होगा सीएम: अजित पवार
शिवसेना और NCP को डिप्टी सीएम पद : अजित पवार
हमने एक मजबूत दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, भोपाल में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
भोपालः मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी…
भोपाल में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस…
पचमढ़ी में रात का तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा…
शिमला देहरादून मनाली जैसी हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंडा पचमढ़ी ….
दिसंबर के महीने में पड़ेगी कड़ाके की ठंड…
छत्तीसगढ़ भाजपा की बैठक का आज दूसरा दिन
रायपुरः छत्तीसगढ़ भाजपा की बैठक का आज दूसरा दिन
आज रायपुर और दुर्ग संभाग की बैठक होगी
बैठक में संगठन चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा
2 दिसम्बर तक बूथों का चुनाव करने निर्देश
लगभग 15,000 बूथों का चुनाव हो चुका है और 9,000 बूथों का चुनाव बचा है
मंडल का चुनाव 15 दिसम्बर तक एवं जिले का चुनाव 30 दिसंबर तक करने का लक्ष्य
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm