tokyo olympic: ओलंपिक में कंडोम की मदद से मिला पदक, महिला खिलाड़ी ने किया खुलासा

tokyo olympic: ओलंपिक में कॉडोंम की मदद से मिला पदक! Medal in Olympics with the help of condom, female Athelete Jess Fox revealed

tokyo olympic: ओलंपिक में कंडोम की मदद से मिला पदक, महिला खिलाड़ी ने किया खुलासा

Jess Fox

Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 29, 2021 9:39 pm IST

tokyo olympic

 

टोक्यो: (tokyo olympic) कैनो स्लेलम खेल में कांस्य पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जेसी फॉक्स ने पदक जीतने को लेकर बड़ा खुलाासा किया है। जेसी फॉक्स का कहना है कि वो कंडोम की मदद से यह पदक जीत पाई है। हालांकि ये बात सुनकर कई लोगों को हैरानी होगी, लेकिन ये हकीकत है। दरअसल लोकप्रिय एथलीट कैनो स्लेलम में इस्तेमाल होने वाले कायक बोट (कश्ती) को ठीक करने के लिए कॉन्डम की इस्तेमाल करती हैं।

Read More: राजधानी के इस इलाके को बनाया गया कंटेनमेंट जोन, कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने बढ़ाई पाबंदी

फॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया़ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फॉक्स के क्रू का एक सदस्य उनकी इस कश्ती को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद वो इसे ठीक करने के लिए कॉन्डम का इस्तेमाल भी करते हुए देखा जा सकता है।

Read More: महिलाओं को Whatsapp पर अश्लील वीडियो भेजता था युवक, चढ़ा पुलिस के हत्थे

फॉक्स ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- मुझे उम्मीद है कि आप लोग शायद नहीं जानते होंगे कि एक कॉन्डम को कायक बोट्स को रिपेयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कार्बन को काफी स्मूद फिनिश देता है। फॉक्स का ये वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है और इस घटना के बाद वे ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं।

Read More: सेक्स रैकेट का शक, बाथरूम में घुसकर कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, देखें सनसनीखेज मामला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jessica Fox (@jessfox94)


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"