Donald Trump Iran News 2026: मिडल ईस्ट में महायुद्ध पर लगा ‘ब्रेक’! ट्रंप ने 5 दिनों के लिए टाले ईरान पर हमले, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ads

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 05:07 PM IST

नई दिल्ली : मध्य पूर्व की नीति में एक बड़ा बदलाव करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पावर प्लांट्स पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का एलान किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, यह फैसला पिछले 48 घंटों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बेहद सकारात्मक और उत्पादक उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया गया है।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस निर्णय की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में संघर्ष के पूर्ण समाधान को लेकर बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इन विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं के स्वर और रुख को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने युद्ध विभाग(को ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया है। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह रोक चल रही बैठकों की सफलता पर निर्भर करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-