Khallari Mata Mandir Ropeway Accident News || Image- IBC24 News File
महासमुंद: जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब 10 बजे रोपवे की केबल टूटने से ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। (Khallari Ropeway Accident News) इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम में विधायक द्वारिकाधीश यादव, चातुरी नंद और अमरजीत चावला सहित अन्य नेता शामिल हैं। वहीं प्रशासन ने भी 3 सदस्यीय जांच टीम बनाई है, जिसमें एसडीएम बागबाहरा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी और एसडीओपी को शामिल किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन कर रोपवे से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गई और ट्रॉली करीब 20 फीट नीचे चट्टानों पर गिर गई। इसी दौरान दूसरी ट्रॉली, जो नीचे से ऊपर जा रही थी, (Khallari Ropeway Accident News) वह भी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।
इस दुर्घटना में रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौत हो गई। उनके पति ऋषभ धावरे भी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता इसी मंदिर में तय हुआ था और शादी के बाद मन्नत पूरी करने के लिए वे यहां दर्शन करने आए थे। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, यह रोपवे करीब दो साल पहले लगाया गया था और इसका मेंटेनेंस कोलकाता की एक निजी कंपनी के पास था। (Khallari Ropeway Accident News) हाल ही में 16 से 18 मार्च के बीच इसका रखरखाव भी किया गया था। इसके बावजूद हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की