चाईबासा, 23 मार्च (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की तब मौत हो गई जब कथित तौर पर सर्विस राइफल की सफाई करने के दौरान गोली चल गई। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।
मृतक की पहचान गुमला जिले के रायडीह निवासी अजय किशोर खाखा (42) के रूप में हुई है, जो पलिसाई स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में तैनात थे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार शाम वह (अजय) अपनी राइफल साफ कर रहे थे कि तभी अचानक गोली चल गई।’’
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा, ‘‘यह अचानक गोली चलने या किसी अन्य कारण से हो सकता है; हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।’’
भाषा
यासिर नेत्रपाल
नेत्रपाल