नईदिल्ली। Rahul tweet on ‘Mitra Manopali’ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट ‘देश कर रहा है मित्र मनॉपली की बात’ पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा है कि इसी तरह की ठिठोली का नतीजा है कि पहले कांग्रेस मुल्क की पार्टी थी उसके बाद मोहल्ले की पार्टी बन गई। वे बिना सर पैर की बातें करते रहते हैं जिसके आगे तर्क, तथ्य नहीं होता।
ये भी पढ़ें: चोट से उबरे अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल चैम्पियन बनने के सपने को पूरा करने में जुटे
Rahul tweet on ‘Mitra Manopali’ :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से Tweet के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन को लेकर एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर वार किया है। आज पीएम मोदी ने देश की जनता को ‘मन की बात’ के जरिए संबोधित किया इसलिए राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी को इस कार्यक्रम के बहाने घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘देश कर रहा है मित्र-मनॉपली की बात!’।
देश कर रहा है मित्र-मनॉपली की बात!#IndiaOnSale
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2021
ये भी पढ़ें:अब जापानी इंसेफलाइटिस पसार रहा पैर, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल
राहुल गांधी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के आधार पर पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरने में लगे हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में भाजपा के राजनीतिक चंदे में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।