WTC Points Table 2026: पहले टेस्ट में श्रीलंका पर विशाल जीत फिर भी नहीं मिला भारत को फायदा.. बांग्लादेश अब भी दे रहा टीमों को टक्कर, देखें अंकतालिका

गॉल टेस्ट में श्रीलंका को हराने के बाद भारत WTC अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथा स्थान मजबूत किया।

WTC Points Table 2026: पहले टेस्ट में श्रीलंका पर विशाल जीत फिर भी नहीं मिला भारत को फायदा.. बांग्लादेश अब भी दे रहा टीमों को टक्कर, देखें अंकतालिका

WTC Points Table 2026 || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: August 19, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: August 19, 2026 3:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका पर जीत के बाद भारत पांचवें स्थान पर
  • बांग्लादेश चौथे स्थान पर बरकरार
  • ऑस्ट्रेलिया अंकतालिका में शीर्ष पर कायम

गॉल: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मे शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले के आखिरी दिन श्रीलंका को ऑल आउट कर मैच 165 रनों से अपने नाम कर लिया। (WTC Points Table 2026) इस जीत के साथ ही दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 206 रन बनाकर आउट हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मानव सुथार का धमाकेदार प्रदर्शन

भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से उसे 178 रन की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली। मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर छह विकेट लिए। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो जबकि रविंद्र जडेजा (71 रन देकर एक) और मोहम्मद सिराज (15 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

WTC के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बड़ा उलटफेर

वही इस जीत के बाद अंकतालिका में बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने के बावजूद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है। (WTC Points Table 2026) वहीं, श्रीलंका के स्थान में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर कायम है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

 

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown