CG Budget For Education City: अबूझमाड़ और जगरगुंडा में होगी एजुकेशन सिटी की स्थापना, मंत्री ओपी चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
CG Budget For Education City: अबूझमाड़ और जगरगुंडा में होगी एजुकेशन सिटी की स्थापना, मंत्री ओपी चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
CG Budget For Education City
रायपुर: CG Budget For Education City छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है। साल 2026 के इस बजट में वित्तमंत्री चौधरी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सौगातें दी है।
अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड
OP Choudhary Live अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी की स्थापना होगी। दोनों सिटी के लिए 100—100 करोड़ का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी में प्राथमिक शाला से लेकर उच्चतर माध्यमिक शाला, आईटीआई, प्री मैट्रिक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास शिक्षक छात्रावास तक होंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
इन्हें भी पढ़े:-
- MP Bridge Collapse: अजब MP का गजब पुल! महज इतने ही दिनों में हुआ धराशायी, अब इन अफसरों पर गिर सकती है गाज
- Vishnu Ke Sushasan: नल-जल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ियों का कल.. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से 41 लाख से ज्यादा परिवारों तक पहुंचा पेयजल कनेक्शन
- Vande Bharat: INDIA गठबंधन में नेतृत्व को लेकर शुरू हुआ खींचतान, मणिशंकर अय्यर के बयान ने मचाई सियासी हलचल

Facebook


