MP Budget Govt Employees: बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! इन्हें भी मिलेगा अब परिवार पेंशन का लाभ, इस दिन से लागू होगा नया नियम
बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! इन्हें भी मिलेगा अब परिवार पेंशन का लाभ, Family Pension Benefits to New Pension Scheme Holders
भोपालः MP Budget Govt Employees मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश बजट सरकारी कर्मचारियों के बेहद खास रहा। वित्त मंत्री ने अपने बजट के दौरान कहा कि प्रदेश के न्यू पेंशन स्कीम अभिदाता कर्मचारियों को भी अब परिवार पेंशन की भी पात्रता होगी। 1 अप्रैल 2026 से परिवार पेंशन के अंतर्गत तलाक शुदा पुत्री को भी परिवार पेंशन देने का फैसला लिया गया है। पीएफ के पैसे के भुगतान के लिए ईजीपीएफ बनाने का ऐलान किया गया है। सबसे खास बात यह है कि वित्त मंत्री ने कोई नए कर की घोषणा नहीं की है। यानी सभी कर पहले की दर पर जारी रहेंगे। Govt Employees Family Pension Benefits
किसानों के लिए हुई ये बड़ी घोषणाएं
Govt Employees Family Pension Benefits वित्त मंत्री ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कृषक उन्नति योजना का ऐलान किया।
गोवंश के अनुदान राशि बढ़ाने का ऐलान
उन्होंने भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश के लिए अनुदान 20 से 40 रुपए प्रति गोवंश करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ेंः-
- Petrol Diesel Price 18 February 2026: पेट्रोल 45 और डीजल 48 रुपए लीटर, आम जनता के लिए राहत भरी खबर, अब इतने रुपए में हो जाएगा टैंक फुल
- Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट, देखें लाइव अपडेट
- Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, पूरे परिवार में शोक की लहर
- Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
- Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


