MP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ियों में नौकरी का अवसर, 19 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, छात्रों को दिया जाएगा दूध पैकेट, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान
MP Anganwadi Recruitment 2026 के तहत मध्यप्रदेश बजट 2026 में आंगनबाड़ियों में 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। साथ ही MP Teacher Bharti 2026 के अंतर्गत 15 हजार शिक्षकों की भर्ती, 294 सांदीपनि स्कूल और 700 करोड़ रुपये महिला एवं बाल विकास योजनाओं के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
भोपालः MP Anganwadi Recruitment 2026: वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में आम बजट पेश हो गया है। बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बतौर वित्त मंत्री यह बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नारी स्वाभिमान योजना एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट वितरण करने का ऐलान किया। इसके लिए बजट में 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ियों में 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।
MP Teacher Bharti 2026: 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
MP Anganwadi Recruitment 2026 इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती (MP Teacher Bharti 2026) प्रस्तावित है। 530 करोड़ रु PM Shri Yojana MP के लिए प्रस्तावित है। ST वर्ग की शैक्षणिक संस्थानों के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
MP Budget 2026 For Farmers: किसानों के लिए हुई ये बड़ी घोषणाएं
वित्त मंत्री ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री देवड़ा ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कृषक उन्नति योजना का ऐलान किया।
MP Govansh Anudan: गोवंश के अनुदान राशि बढ़ाने का ऐलान
उन्होंने भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश के लिए अनुदान 20 से 40 रुपए प्रति गोवंश करने की घोषणा की।
मंत्री देवड़ा बोले- मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी
मंत्री देवड़ा ने कहा कि जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं। 21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही, वर्ष 2047 तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है।
यह भी पढ़ेंः-
- Petrol Diesel Price 18 February 2026: पेट्रोल 45 और डीजल 48 रुपए लीटर, आम जनता के लिए राहत भरी खबर, अब इतने रुपए में हो जाएगा टैंक फुल
- Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट, देखें लाइव अपडेट
- Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, पूरे परिवार में शोक की लहर
- Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
- Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


