MP Road Highway Budget 2026: मध्यप्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल.. बजट में बड़ा ऐलान, सरकार ने किया करीब 31 हजार करोड़ का प्रावधान

MP Road Highway Infrastructure Budget 2026: मध्यप्रदेश बजट 2026 में सड़कों और परिवहन ढांचे के लिए 30,900 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान।

MP Road Highway Budget 2026: मध्यप्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल.. बजट में बड़ा ऐलान, सरकार ने किया करीब 31 हजार करोड़ का प्रावधान

MP Road Highway Infrastructure Budget 2026 || Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: February 18, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: February 18, 2026 12:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सड़कों के लिए 30,900 करोड़ प्रावधान
  • रोड इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
  • परिवहन और व्यापार को बढ़ावा

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार, 18 फरवरी को विधानसभा में वर्ष 2026 का बजट पेश किया। इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस रखा गया है और इसे डिजिटल माध्यम से सदन में प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक मोटी बजट पुस्तकों की जगह केवल वित्त मंत्री के भाषण और एक संक्षिप्त बजट हैंडआउट की छपाई की गई है। (MP Road Highway Budget 2026) सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बिछेगा सड़कों का जाल (MP Road Higway Budget 2026)

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने बजट में रोड ट्रांसपोर्ट, यातायात और जन परिवहन का विशेष ध्यान रखा है। इसी के तहत सरकार का दावा है कि, पूरे मध्यप्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए अपने बजट में 30 हजार 900 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। यह ऐलान प्रदेश के अधोसंरचना विकास के साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किसान हित में कई बड़े फैसले (MP Agriculture Budget 2026)

वादे के मुताबिक़ इस बजट में प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने किसानों का आय बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने कई बड़ी घोषणाएं की है। इसके तहत सरकार ने अपने बजट में फसल बीमा के लिए 1299 करोड़, किसान कल्याण योजना 5500 करोड़ और ब्याज मुक्त लोन के लिए 720 करोड़ का प्रावधान करने का ऐलान किया है।

लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात (MP Ladli Behna Scheme Budget 2026)

बात करें मध्यप्रदेश सरकार की फ्लैगशिप लाड़ली बहना योजना का तो सरकार ने इस बार बड़ी राशि का प्रोविजन इस स्कीम के लिए किया है। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए विधानसभा में बताया कि, (MP Road Highway Budget 2026) एमपी की सरकार के द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को 1500 रु प्रति माह दिए जा रहे है। इस योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रु की रही का प्रावधान है।

5 हजार करोड़ रुपये तक के प्रावधान संभव

माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य बजट है, जिसमें सालाना प्रावधानों के साथ तीन साल का रोडमैप भी पेश किया गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए बजट में शहरी विकास पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। नगरीय निकायों के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये तक के प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भी बड़े ऐलान की उम्मीद है। कृषि से जुड़े कई विभागों के बजट में बढ़ोतरी और नई योजनाओं के साथ पुरानी योजनाओं के विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

“प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण में कहा कि “प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने हर हाथ को काम और हर उपज को दाम देने का प्रयास किया है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण को समर्पित बताया गया। (MP Road Highway Budget 2026) उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और राज्य देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है और आर्थिक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown