Madhya Pradesh Ka Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला 'पेपरलेस' बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
Madhya Pradesh Budget 2026 | Photo Credit: IBC24
- बजट पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से पेश होगा
- कृषि वर्ष के लिए विशेष प्रावधान
- मेट्रो को मिलेगी रफ्तार
भोपाल: Madhya Pradesh Budget 2026 मध्यप्रदेश सरकार आज 18 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट पेश करेगी। इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा और इसे डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा। इस साल बजट की मोटी-मोटी किताबों की जगह सिर्फ वित्त मंत्री का भाषण और एक बजट हैंडआउट छपेगा।
Madhya Pradesh Budget 2026 आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के इस बजट को लेकर सभी वर्गों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य बजट होगा जिसमें सालाना प्रावधानों के साथ-साथ तीन साल का रोडमैप भी पेश किया जाएगा।
शहरी विकास पर फोकस
अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए सरकार का जोर Urban Development Budget 2026 पर रह सकता है। निकाय इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 5000 करोड़ रुपये तक के बड़े ऐलान की संभावना है।
Agriculture Budget 2026: कृषि वर्ष के लिए विशेष प्रावधान
इसके अलावा सरकार किसानों को भी बड़ी सौगात दे सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि कृषि से जुड़े 12 से अधिक विभागों में बढ़ाया जा सकता हैं। किसानों के लिए नई योजनाएं और मौजूदा योजनाओं के विस्तार की भी उम्मीद जताई जा रही है।
Bhopal Metro Project: मेट्रो को मिलेगी रफ्तार
वहीं राजधानी में मेट्रो परियोजना पर सबकी नजर है। भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत चल रहे काम को बजट में फिर से बड़ा प्रावधान मिल सकता है। ऑरेंज और ब्लू लाइन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसके अलावा खेल और स्वास्थ्य विभाग को भी राहत की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़े:-
- D.Ed Candidates Protest in Raipur: आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पर पहुंच गए छत्तीसगढ़ के D.Ed अभ्यर्थी! इस मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- शह मात The Big Debate: गांवों का विधान ही संविधान! धर्म प्रचारकों की नो एंट्री पर सुप्रीम मुहर, क्या इस निर्णय से धर्मांतरण में आ रही कमी?
- Vande Bharat: बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी, प्रदेश में खुला सियासत का नया मोर्चा, भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

Facebook


