Petrol Diesel Price Today 16 September 2026: कच्चे तेल के दाम आसमान पर! पेट्रोल 113 और डीजल 99 रुपये के पार, जानें आज आपके शहर में कितना है 1 लीटर का भाव

Petrol Diesel Price Today 16 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बना हुआ है। कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। जानें आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट क्या है?

Petrol Diesel Price Today 16 September 2026: कच्चे तेल के दाम आसमान पर! पेट्रोल 113 और डीजल 99 रुपये के पार, जानें आज आपके शहर में कितना है 1 लीटर का भाव

(Petrol Diesel Price Today 16 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 16, 2026 / 09:18 am IST
Published Date: September 16, 2026 9:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर
  • कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी
  • 16 सितंबर को नहीं बदली कीमतें

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 16 September 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बाद भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price Today) बुधवार 16 सितंबर 2026 को स्थिर बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली हुई है। बता दें कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं।

ग्लोबल मार्केट में सप्लाई को लेकर चिंता

दुनियाभर के तेल बाजार पर कई घटनाओं का असर पड़ रहा है। होर्मुज मार्ग को लेकर जारी संकट और लाल सागर में प्रभावित समुद्री रास्तों के कारण तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसके अलावा सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को नुकसान की खबरों ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। इन घटनाओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज का भाव

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल के शहरवार दाम (16 सितंबर 2026)

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.31 ₹97.97
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
चेन्नई ₹107.78 ₹99.56
नागपुर ₹111.90 ₹98.20
देहरादून ₹103.54 ₹95.93
आगरा ₹101.66 ₹95.02
लखनऊ ₹101.86 ₹95.01
पटना ₹113.35 ₹99.36
गाजियाबाद ₹101.76 ₹95.36

क्या आगे बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

आने वाले दिनों में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर सबकी नजर रहेगी। अगर वैश्विक सप्लाई में रुकावट बढ़ती है और कच्चे तेल के दाम ऊपर जाते हैं तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में बदलाव हो सकता है। हालांकि पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol Diesel Price Today) कब और कितना बदलेगा, यह कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और तेल कंपनियों की मूल्य नीति समेत कई कारकों पर निर्भर करेगा। फिलहाल 16 सितंबर को घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।