ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के 6 की मौत
उप्र : ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत छह की मृत्यु

Raipur Latest News
बुलंदशहर: Pregnant woman among six killed in oxygen cylinder blast बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में एक बीमार महिला के पास रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट में एक गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में हाल में अस्पताल से घर आई 45 वर्षीय रुखसाना, उनके पति रियाजुद्दीन, इनके तीन बच्चे और पोती की मृत्यु हो गई।
मंगलवार को जब इन शवों को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो आशापुरी कॉलोनी में हर तरफ गम का माहौल था।
बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, “सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में कल शाम साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिससे पूरा घर ढह गया। इस घटना में दो-तीन अन्य लोग घायल हुए और बाकी सुरक्षित हैं।”
read more: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सीट आवंटन में देरी से एमवीए के छोटे सहयोगियों में बेचैनी
इस बीच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वाले छह लोगों में एक महिला गर्भवती थी। घटना में जान गंवाने वाली तमन्ना के पति रिजवान ने कहा कि उसकी पत्नी के गर्भ में नौ माह का बच्चा था।
मंगलवार की दोपहर सभी छह मृतकों को दफन कर दिया गया। मृतकों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ राजू (50), उनकी पत्नी रुखसाना (45), सलमान (16), तमन्ना (24), हिफ्जा (तीन) और आस मोहम्मद (26) के रूप में हुई है। सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया था।
read more: अर्जुन देशवाल के शानदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने तेलुगु टाइटंस को हराया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Pregnant woman among six killed in oxygen cylinder blast in Uttar Pradesh
BULANDSHAHR
और भी पढ़ें ›हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pm