Chhattisgarh Transfer and Posting List: सरगुजा से लेकर बस्तर तक इस विभाग में बम्पर तबादले.. सरकार ने की बड़ी सर्जरी, आप भी देखें आदेश और लिस्ट

Chhattisgarh Transfer and Posting List: छत्तीसगढ़ में पंचायत विभाग की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 27 जनपद सीईओ के तबादले, नए पदस्थापना आदेश जारी।

Chhattisgarh Transfer and Posting List: सरगुजा से लेकर बस्तर तक इस विभाग में बम्पर तबादले.. सरकार ने की बड़ी सर्जरी, आप भी देखें आदेश और लिस्ट

Chhattisgarh Transfer and Posting List || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 16, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: June 16, 2026 5:17 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर जनपदों के मुख्य कार्यपालन और सहायक परियोजना अधिकारियों का तबादला लिस्ट जारी किया है। इस लिस्ट में करीब 27 अफसरों के नाम शामिल है। (Chhattisgarh Transfer and Posting List) प्रभावित अफसरों को तत्काल नए पदस्थापना स्थलों में आमद के आदेश भी जारी किये गए है। आप भी देखें पूरी लिस्ट..

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सक्ती में जनपद CEO रिश्वत लेते गिरफ्तार

वही तबादले की खबर से इतर सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कार्यालय में पदस्थ एक बाबू और एक भृत्य को भी गिरफ्तार किया गया है। (Chhattisgarh Transfer and Posting List) जानकारी के अनुसार, लिमतरा ग्राम पंचायत के सरपंच से विकास कार्यों से संबंधित 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

पहली क़िस्त लेते ही अफसर गिरफ्त में

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत सरपंच ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये आरोपियों को दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद सीईओ को रंगे हाथों पकड़ लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

साथ ले गई एसीबी, पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान कार्यालय में कार्यरत बाबू और भृत्य की भूमिका भी सामने आने पर उन्हें भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। (Chhattisgarh Transfer and Posting List) शुरुआती जानकारी के अनुसार, चेक जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

चीन और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर हुई ‘व्यापक बातचीत’

रबड़, पॉलिमर से बने फुटवियर क्षेत्र की एमएसई को गुणवत्ता नियंत्रण में मोहलत मिली

दुबई: अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज के बचाए गए 21 चालक दल सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत

मध्यप्रदेश देश में परमाणु ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर: अधिकारी

भाजपा नेता ने अभिषेक बनर्जी पर मिट्टी की अवैध खुदाई में संलिप्त होने का आरोप लगाया


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown