Former IAS Sujata Rout Joined BJD || Image- ANI News File
भुवनेश्वर: ओडिशा कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता राउत कार्तिकेयन गुरुवार को बीजद बीजू जनता दल में शामिल हो गईं। (Former IAS Sujata Rout Joined BJD) पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान सुजाता ने नवीन पटनायक का आशीर्वाद भी लिया।
#WATCH | Odisha: BJD president and Odisha LoP Naveen Patnaik says, “We are holding this meeting today at Sankha Bhawan, our party office, to welcome Sujata Rout to the BJD. She will join as a simple member of the party. There will be no post given to her as yet…I am sure as she… pic.twitter.com/ZepU4sn7Rf
— ANI (@ANI) June 25, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पार्टी में शामिल होने के बाद सुजाता राउत कार्तिकेयन ने कहा कि उन्हें 24 वर्षों तक नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने ममता योजना, मिशन शक्ति, आपदा प्रबंधन और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे कार्यों के लिए नवीन पटनायक की सराहना की।
नवीन पटनायक ने कहा कि सुजाता राउत कार्तिकेयन फिलहाल पार्टी की साधारण सदस्य के रूप में शामिल हुई हैं। उन्हें अभी कोई संगठनात्मक पद नहीं दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के साथ काम करने के बाद उनका प्रशासनिक अनुभव संगठन और जनता के हित में उपयोगी साबित होगा।
#WATCH | Bhubaneswar | After joining BJD, Former IAS officer Sujata Rout Karthikeyan says, “I have again got the opportunity to work for the people of Odisha under the leadership of Naveen Patnaik. With the blessings of Lord Jagannath and the people of the state and the blessings… pic.twitter.com/QQlBfc44lH
— Kalinga TV (@kalingatv) June 25, 2026
साल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं सुजाता राउत कार्तिकेयन ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया। सुंदरगढ़ की कलेक्टर रहते हुए उन्होंने छात्राओं के लिए साइकिल वितरण योजना शुरू की। (Former IAS Sujata Rout Joined BJD) उन्होंने मिड-डे मील में अंडा शामिल कराने की पहल की और बाद में सामाजिक कल्याण विभाग में रहते हुए ‘ममता योजना’ लागू कराने में अहम भूमिका निभाई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सुजाता राउत कार्तिकेयन मिशन शक्ति कार्यक्रम से भी लंबे समय तक जुड़ी रहीं। उनके कार्यकाल में महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, स्वरोजगार बढ़ाने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम तेजी से आगे बढ़ा। बीजेडी नेताओं का भी मानना है कि उनके अनुभव से पार्टी और राज्य दोनों को लाभ मिलेगा।
होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी
मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की
महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया
पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद
पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’
मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार