IAS New Posting News Today: सरकार ने फिर किया सीनियर IAS अफसरों का तबादला.. इस अधिकारी को मिला होमगार्ड डिपार्टमेंट का एडिशनल चार्ज

IAS New Posting News Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों के प्रभार बदले, राजेश कुमार सिंह को मिला अतिरिक्त जिम्मा।

IAS New Posting News Today: सरकार ने फिर किया सीनियर IAS अफसरों का तबादला.. इस अधिकारी को मिला होमगार्ड डिपार्टमेंट का एडिशनल चार्ज

ias transfer news

Modified Date: February 28, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: February 28, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला
  • राजेश सिंह को अतिरिक्त प्रभार
  • बाबू लाल मीना को नई जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य के तीन सीनियर आईएएस अफसरों के विभागों ने नहत्वपूर्ण फेरबदल किया है। (IAS New Posting News Today) इस संबंध में सरकार की तरह से आदेश सूची जारी कर दिए गए है।

इन अफसरों के प्रभार में किया गया बड़ा फेरबदल

जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ IAS बाबू लाल मीना को विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फिलहाल बाबू लाल अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग के पद पर तैनात हैं।

इसी तरह राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, होमगार्ड विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। (IAS New Posting News Today) साथ ही उन्हें निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश के पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

आदेशानुसार राजकमल यादव, अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, कानपुर को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर तबादले

इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अफसरों का तबादला किया है। (IAS New Posting News Today) इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

देखें किन अफसरों मिली कौन सी जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक़ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के तौर पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेशानुसार हाल ही में IAS अवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, (IAS New Posting News Today) लीना कोसम को लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक, ऋषभ कुमार पाराशर को वित्त विभाग में उप सचिव, तरुण कुमार किरण कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी और आशीष कुमार टिकरिहा को छग वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown