IAS Transfer and Posting News: 18 IAS समेत 25 से ज्यादा अफसरों को नई जिम्मेदारी.. चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव की कमान
IAS Transfer and Posting News: केंद्र सरकार ने 18 IAS सहित 25 अफसरों के ट्रांसफर किए, चंचल कुमार सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव बने।
IAS Transfer and Posting News || Image- Symbolic
- 18 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल
- चंचल कुमार बने I&B सचिव
- कई मंत्रालयों में नई नियुक्तियां
नई दिल्ली: केंद्र में प्रतिनियुक्त करीब 18 भाप्रसे और अन्य सेवाओं समेत 25 से ज्यादा अफसरों के कार्यस्थल में बड़ा बदलाव किया गया है। (IAS Transfer and Posting News) इस संबंध में केंद्र की कैबिनेट अप्रूवल कमेटी ने लिस्ट जारी करते हुए अपनी अनुमति दे दी है।
देखें नई तैनाती की पूरी लिस्ट
जारी लिस्ट के मुताबिक़ 1996 बैच के IAS पुनीत कंसल, संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अतिरिक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मोना के. खंडार, आईएएस (GJ:96), वर्तमान में कैडर में, को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
फैज अहमद किदवई, आईएएस (MP:96), महानिदेशक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अतिरिक्त सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय नियुक्त किया गया है।
वीर विक्रम यादव, आईएएस (OR:96), अतिरिक्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में महानिदेशक नियुक्त किया गया है, उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद के वेतनमान एवं स्तर पर नियुक्त किया गया है। (IAS Transfer and Posting News) यह नियुक्ति फैज अहमद किदवई, आईएएस (MP:96) की नियुक्ति के पश्चात प्रभावी होगी।
ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी, आईएएस (AM:98), वर्तमान में कैडर में, को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नियुक्त किया गया है।
विशाल गगन, आईएएस (OR:98), वर्तमान में कैडर में, को केंद्रीय सूचना आयोग में सचिव, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर एवं वेतनमान में नियुक्त किया गया है।
एन. गुलजार, आईएएस (AP:99), अतिरिक्त सचिव, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है, उन्हें भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर एवं वेतनमान में नियुक्त किया गया है।
दिवाकर नाथ मिश्रा, आईएएस (AM:2000), अतिरिक्त सचिव, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय को अतिरिक्त सचिव, विद्युत मंत्रालय नियुक्त किया गया है।
देबाशीष प्रुस्ती, आईएएस (RJ:2000), वर्तमान में कैडर में, को वित्तीय सेवा विभाग, (IAS Transfer and Posting News) वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
श्रीधर चिरुवोलु, आईएएस (BH:2001), संयुक्त सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय को अतिरिक्त सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय नियुक्त किया गया है। नीचे देखें पूरी लिस्ट
इन्हें भी पढ़ें:-
भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त
डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स
नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत
सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना

Facebook


