Viral Girl Monalisa Latest News: ‘सेट पर खुलकर करती थी पार्टी, अब लगा रही आरोप’, मोनालिसा के को-एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, फरमान को लेकर कही ये बात
Viral Girl Monalisa Latest News: मोनालिसा के को-एक्टर रहे मुकेश ने मोनालिसा के आरोपों को खारिज किया है। मुकेश ने मोनालिसा पर भड़ास निकाली है।

Viral Girl Monalisa Latest News/Image Credit: IBC24.in
- मोनालिसा के को-एक्टर रहे मुकेश ने मोनालिसा के आरोपों को खारिज किया है।
- मुकेश ने मोनालिसा पर भड़ास निकाली है।
- मुकेश ने डायरेक्टर सनोज को निर्दोष बताया है।
Viral Girl Monalisa Latest News: नई दिल्ली: महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। मोनालिसा को फिल्म में चांस देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को लव जिहाद बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। जवाब में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और रोते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। मोनालिसा के को-एक्टर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।
मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Viral Girl Monalisa Latest News: दरअसल, द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म में मोनालिसा के को-एक्टर रहे मुकेश ने मोनालिसा के आरोपों को खारिज किया है। मुकेश ने मोनालिसा पर अपनी भड़ास निकाली है और डायरेक्टर सनोज को निर्दोष बताया है। एक यूट्यूब चैनल वीडियो में मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने अपनी पूरी भड़ास निकालते हुए उन्हें गलत बताया। (Viral Girl Monalisa Latest News) उनका कहना है कि अगर मोनालिसा के साथ इतना ही गलत हो रहा था तो सेट पर इतनी मस्ती कैसे कर पा रही थीं। आपको एक बार पिंच करे तो भी आपके चेहरे पर दिखाई देता है, फिर ये तो छेड़छाड़ की बात थी। मुकेश का कहना है कि सबने साथ मिलकर पार्टीज की हैं, जिसमें सनोज मिश्रा भी शामिल रहे।
अपने बयान में मुकेश ने आगे कहा कि, 'अगर कोई महिला पीड़ित है तो क्या वो पूरी मस्ती करते हुए रह पाएगी। उसने मेरे साथ रील बनाई हैं। टीम के लोगों के साथ पार्टी की है, डांस किया है, पूरी मौज-मस्ती की है। वो रील्स सोशल मीडिया पर अपलोड भी की हुई हैं। जहां वो फुल बिंदास होकर रही हैं। अगर कोई महिला किसी ज्यादती का शिकार हो रही है तो क्या वो इस तरह से फुल फ्रीडम में रह पाएगी. इतना बिंदास रह पाएगी।
हमको बदनाम कर रही मोनालिसा
Viral Girl Monalisa Latest News: इतना ही नहीं मुकेश ने मोनालिसा की शादी पर भी सवाल उठाया है। मुकेश ने कहा कि, 'हम क्या समझें कि क्या वो इंतजार कर रही थी। हम नॉर्मल सी शादी की बात करते हैं तो एक साल तक लग जाता है। ये कुछ महीनों में ही मिलकर इतना भरोसा कैसे कर बैठी। (Viral Girl Monalisa Latest News) वो भी वो इंसान जो पहले बाबा का भेष बनाकर मिलता है और खुद को हिंदू धर्म का बताता है।'
मुकेश ने आगे कहा कि, फरमान खान एक जिहादी है और उसके साथ मिलकर मोनालिसा हम सबको बदमान कर रही है है। अगर मोनालिसा के पास कुछ नहीं था, तो उसने केरल जाकर इतनी बड़ी शादी कैसे कर ली। अभी उसने पार्टी की है अपने शादी के बाद, कैसे कर सकती है। कैसे उसे बड़े बड़े लोग सपोर्ट कर रहे हैं। कहीं ना कहीं से तो फंडिंग आ रही है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए, ये फरमान तुरंत पकड़ा जाएगा।
मुकेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि- 2025 में मोनालिसा 16 साल की थीं, एक ही साल में 18 की कैसे हो गई। (Viral Girl Monalisa Latest News) ताकत हो तो इंसान डॉक्यूमेंट भी फर्जी बनवा लेता है। जैसे छांगुर बाबा पकड़ा गया था, वैसे ही इन लोगों का भी पर्दाफाश होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Murder Case: रायपुर में युवक को जिंदा जमीन पर गाड़ा! तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, दिल दहला देगी हत्या की ये कहानी
- IAS Rinku Singh Rahi Resignation: घोटाले के खुलासे पर मारी गई थी 7 गोलियां, जबड़ा खराब.. महज 3 साल की नौकरी के बाद इस IAS ने दिया सेवा से इस्तीफा, बताई ये वजह..
- PhysicsWallah Share Price: 162 से 86 रुपये टूटकर भी चमकेगा PhysicsWallah का शेयर? ब्रोकरेज ने दिया ये चौंकाने वाला टारगेट, क्या पलटेगा खेल?
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Viral Girl Monalisa Latest News
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm