जम्मू-कश्मीर में 12 चूना पत्थर ब्लॉक की होगी नीलामी
जम्मू-कश्मीर में 12 चूना पत्थर ब्लॉक की होगी नीलामी
नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) सरकार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 12 चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी करेगी।
यह नीलामी केंद्र शासित प्रदेश के खनन क्षेत्र को पटरी पर लाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का रास्ता साफ करेगी।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘खान मंत्रालय 12 मई, 2026 को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहा है।’’
दूसरे चरण के तहत, खान मंत्रालय जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से 12 चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी कर रहा है। ये ब्लॉक अनंतनाग, राजौरी और पुंछ जिलों में स्थित हैं और इनमें नये चिन्हित ब्लॉक और दूसरी बार पुनः नीलाम किए जा रहे ब्लॉक दोनों शामिल हैं।
इस नीलामी की शुरुआत श्रीनगर में होगी।
ये संसाधन सीमेंट, निर्माण और बुनियादी ढांचा जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं और इससे क्षेत्र में औद्योगिक तथा आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष, पहली बार, जम्मू-कश्मीर में सात चूना पत्थर ब्लॉक की नीलामी की गई थी।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


