इस साल 26 दिसंबर तक 4.15 करोड़ आईटीआर दाखिल हुये

Ads

इस साल 26 दिसंबर तक 4.15 करोड़ आईटीआर दाखिल हुये

  •  
  • Publish Date - December 27, 2020 / 02:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) आयकर विभाग ने रविवार को कहा कि आकलन वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) में 26 दिसंबर तक 4.15 करोड़ से अधिक करदाताओं ने अपने आयकर रिटर्न दाखिल कर दिए हैं।

व्यक्तिगत श्रेणी में आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा नजदीक आने के साथ ही आयकर विभाग ने लोगों से कहा है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अपने रिटर्न पहले ही दाखिल कर दें।

विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘26 दिसंबर 2020 तक आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 4.15 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। आशा है कि आपने भी अपना रिटर्न दाखिल कर दिया होगा।’’

इसमें से 2.34 करोड़ से अधिक करदाताओं ने आईटीआर-1 दाखिल किया है, जबकि 89.89 लाख से अधिक ने आईटीआर-4, 49.72 लाख ने आईटीआर-3 और 30.36 लाख ने आईटीआर-2 फाइल किया है।

व्यक्तिगत करदाताओं द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है।

भाषा

पाण्डेय महाबीर

महाबीर