83 वैश्विक बाज़ार में उथल-पुथल के बावजूद, कच्चातेल वायदा कीमत में गिरावट

83 वैश्विक बाज़ार में उथल-पुथल के बावजूद, कच्चातेल वायदा कीमत में गिरावट

83
वैश्विक बाज़ार में उथल-पुथल के बावजूद, कच्चातेल वायदा कीमत में गिरावट
Modified Date: April 24, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: April 24, 2026 6:21 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें मामूली रूप से गिरकर 9,127 रुपये प्रति बैरल रह गईं, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बेंचमार्क ऊपर चढ़ गये।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 48 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,127 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 12,549 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मुनाफावसूली के कारण घरेलू तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि आपूर्ति चिंताओं के कारण वैश्विक बाजारों में मजबूती बनी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में, जून अनुबंध वाले ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 2.18 डॉलर या 2.07 प्रतिशत बढ़कर 107.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि इसी महीने की डिलीवरी वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.90 डॉलर या 2 प्रतिशत बढ़कर 97.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में