BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

8th Pay Commission News: 8वें पे कमीशन का सबसे बड़ा अपडेट! कब आएगी अंतिम रिपोर्ट, क्या 69,000 रुपये बेसिक पे पर हो चुका फैसला? जानें अंदर की पूरी बात

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन से वेतन बढ़ोतरी की बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार ने इसका गठन नवंबर 2025 में किया था। अब इसके गठन को …

(8th Pay Commission News/ Image Credit: AI-generated)

(8th Pay Commission News/ Image Credit: AI-generated)

Chandrakant Dewangan
Published: 16 Aug 2026 | 9:45 amModified: 16 Aug 2026 | 9:46 am
HIGHLIGHTS
  1. 8वें वेतन आयोग की अगली बैठक 31 अगस्त को जयपुर में होगी
  2. ₹18,000 से ₹69,000 बेसिक पे करने की मांग
  3. 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग उठी

नई दिल्ली: 8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में लगातार उत्सुकता बढ़ रही है। आयोग कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के साथ बैठकें कर उनकी मांगें और सुझाव जान रहा है। दिल्ली में आयोग (8th Pay Commission News) की दूसरी बैठक 8 और 10 अगस्त को हुई। इस दौरान कुछ कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम बेसिक पे को मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने की मांग रखी। आयोग की अगली बैठक 31 अगस्त को जयपुर में होने वाली है।

कब आएगी 8वें पे कमीशन की रिपोर्ट?

8वें वेतन आयोग का (8th Pay Commission News) गठन नवंबर 2025 में किया गया था और अब इसके गठन को करीब 9 महीने हो चुके हैं। आयोग के पास अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए मई 2027 तक का समय है। केंद्र सरकार ने मानसून सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि आयोग से हर छोटे-बड़े अपडेट की जानकारी लेना जरूरी नहीं है। सरकार के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर या बेसिक पे को लेकर आयोग (8th Pay Commission News) की ओर से अभी तक कोई सिफारिश नहीं मिली है। तय समय सीमा के भीतर आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

कभी 55 रुपये था कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक पे

केंद्रीय कर्मचारियों के बेसिक पे में समय के साथ बड़ा बदलाव आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहला वेतन आयोग 1946 में लागू हुआ था। उस समय न्यूनतम बेसिक पे 55 रुपये और अधिकतम 2,000 रुपये था। दूसरे वेतन आयोग के दौरान न्यूनतम बेसिक पे बढ़कर 80 रुपये हो गया। तीसरे वेतन आयोग में यह 196 रुपये तक पहुंचा। इसके बाद अलग-अलग वेतन आयोगों के साथ बेसिक पे में बढ़ोतरी होती रही। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये तय किया गया।

क्या 69,000 रुपये होगा न्यूनतम बेसिक पे?

दिल्ली में हुई बैठक में कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की मांग रखी है। यदि यह मांग स्वीकार होती है तो न्यूनतम बेसिक पे करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ इस स्तर की बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम मान रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने फैमिली यूनिट बढ़ाने की भी मांग की है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फैमिली यूनिट 3 है जिसे बढ़ाकर 5 करने की मांग की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: 8th Pay Commission News: The biggest update on the 8th Pay Commission! When will the final report be released, and has a decision been reached on a basic pay of ₹69,000? Get the full inside story.

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm