ए-वन स्टील्स के आईपीओ को 11.61 गुना अभिदान मिला

ए-वन स्टील्स के आईपीओ को 11.61 गुना अभिदान मिला

ए-वन स्टील्स के आईपीओ को 11.61 गुना अभिदान मिला
Modified Date: September 28, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: September 28, 2026 9:25 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के आखिरी दिन 11.61 गुना बोलियां प्राप्त हुई।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 405 करोड़ रुपये के आईपीओ में 73,84,934 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 8,57,02,989 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 24.51 गुना अभिदान प्राप्त हुआ जबकि खुदरा निवेशकों के हिस्से को 8.64 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 7.30 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड ने पिछले सप्ताह बुधवार को एंकर निवेशकों से 120.90 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 385-405 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ में 355 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 50 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

कंपनी ने दिसंबर 2024 में सेबी के पास जमा किए गए मसौदा परिपत्र में प्रस्तावित 650 करोड़ रुपये के निर्गम आकार को घटा दिया था।

नए निर्गम से मिली कुल रकम में से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज़ों के पूर्व-भुगतान या आंशिक भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कंपन कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में