एसीएमई सोलर ने सेकी के साथ किया बिजली खरीद समझौता
एसीएमई सोलर ने सेकी के साथ किया बिजली खरीद समझौता
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने 300 मेगावाट की अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली (आईएसटीएस) से जुड़ी पवन-सौर हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम (सेकी) के साथ बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी अनुषंगी कंपनी एसीएमई रिन्यूटेक फिफ्थ प्राइवेट लिमिटेड ने इस परियोजना के लिए सेकी के साथ 25 वर्ष की अवधि का बिजली खरीद समझौता किया है।
बयान के अनुसार, इस परियोजना के लिए शुल्क को केंद्रीय और राज्य नियामकों से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड एक एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


