अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एक करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए, वित्त वर्ष 2026-27 में एक करोड़ और लगाएगी

Ads

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने एक करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए, वित्त वर्ष 2026-27 में एक करोड़ और लगाएगी

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 03:12 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 03:12 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) एक करोड़ स्मार्ट बिजली मीटर लगाने वाली भारत और संभवतः दुनिया की भी पहली कंपनी बन गई है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह दावा किया और कहा कि अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भी एक करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को पांच राज्यों में कुल 2.5 करोड़ स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंपनी का दावा है कि रोजाना 25 हजार स्मार्ट मीटर लगाने की उसकी गति उद्योग में सबसे तेज है।

यह उपलब्धि कंपनी के तय लक्ष्य से काफी पहले हासिल हुई है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 तक एक करोड़ मीटर लगाने का लक्ष्य रखा था।

एईएसएल का स्मार्ट मीटर नेटवर्क उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करता है, बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाता है और विद्युत वितरण संचालन को मजबूत बनाता है।

एईएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कंदर्प पटेल ने कहा, ‘‘ एक करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने की यह उपलब्धि हमारे उच्च स्तरीय कार्यान्वयन कौशल और वितरण कंपनियों एवं उपभोक्ताओं के साथ गहरे सहयोग का प्रमाण है।’’

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका