अदाणी पोर्ट्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये पर

Ads

अदाणी पोर्ट्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 03:58 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,043 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,518 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 7,964 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,705 करोड़ रुपये हो गया।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्वनी गुप्ता ने कहा, ‘हमारा प्रदर्शन मजबूत और स्थिर रहा है। चार व्यावसायिक स्तंभों में निरंतर गति और नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (एनक्यूएक्सटी) के समेकन से वित्त वर्ष 2025-26 का कर-पूर्व आय मार्गदर्शन का ऊपरी स्तर 800 करोड़ रुपये बढ़ गया है।’

भाषा योगेश अजय

अजय प्रेम

प्रेम