(Ekta Kapoor Big Announces/ Image Credit: ektarkapoor Instagram)
Ekta Kapoor Big Announces: एकता कपूर की सुपरहिट ‘नागिन’ फ्रैंचाइजी ने करीब 11 साल से टीवी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना रखी है। अब इस लोकप्रिया शो को लेकर एक बड़ा ऐलान (Ekta Kapoor Big Announces) किया गया है। नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने बताया कि ‘नागिन’ की दुनिया अब टीवी तक सीमित नहीं रहेगी। इससे इच्छाधारी नागिन की कहानी पसंद करने वाले फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस नए प्रोजेक्ट (Ekta Kapoor Big Announces) की जानकारी दी। वीडियो में ‘नागिन’ के अलग-अलग सीजन और उन अभिनेत्रियों की झलक दिखाई गई, जिन्होंने शो में नागिन का किरदार निभाया है। वीडियो के साथ उन्होंने जल्द कुछ रोमांचक आने का संकेत दिया। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
अनाउंसमेंट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘नागिन’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आएगी? एकता कपूर ने फिलहाल इसे फिल्म कहकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, वीडियो में कहा गया है कि बालाजी टेलीफिल्म्स इस आइकॉनिक फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में फैंस इसे बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर देख रहे हैं।
अनाउंसमेंट वीडियो में फ्रैंचाइजी से जुड़ी कई लीड अभिनेत्रियों को दिखाया गया है। इनमें मौनी रॉय, सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति, प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश और निया शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा अदा खान और अनीता हसनंदानी की भी झलक देखने को मिली। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ये सभी नागिनें किसी एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
‘नागिन’ की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहले सीजन में मौनी रॉय ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था और अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद अलग-अलग सीजन में सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी ने मुख्य नागिन की भूमिका निभाई। शो में रोमांस, फैंटेसी, माइथोलॉजी और पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आया। सातवां सीजन 2025 में शुरू हुआ था और 14 जून 2026 को खत्म हुआ।