(Bank Holiday Tomorrow/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Bank Holiday Tomorrow: अगर आपको बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो 19 अगस्त की छुट्टी (Bank Holiday Tomorrow) की जानकारी पहले जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 19 अगस्त को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। यहां सरकार, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती मनाई जाती है। इसी वजह से अगरतला में बैंकों के लिए छुट्टी (Bank Holiday) रखी गई है। वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और जयपुर जैसे अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए इन शहरों के ग्राहक अपने बैंकिंग से जुड़े काम ब्रांच जाकर कर सकते हैं।
अगर आप अगरतला में रहते हैं और बैंक बंद होने के कारण परेशान हैं तो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहती हैं। लेकिन जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी है उन्हें बैंक खुलने के बाद ही पूरा किया जा सकेगा।
अगस्त में कई अन्य तारीखों पर भी अलग-अलग जगहों पर बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday Tomorrow) रहेगा। 22 अगस्त को चौथे शनिवार और 23 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 और 29 अगस्त को ओणम के अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी होगी। 31 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और अवनी अवित्तम के कारण यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। इसलिए ब्रांच जाने से पहले स्थानीय बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें।