अडाणी पावर ने डीबी पावर के अधिग्रहण को पूरा करने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई

Ads

अडाणी पावर ने डीबी पावर के अधिग्रहण को पूरा करने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - November 30, 2022 / 08:42 PM IST,
    Updated On - November 30, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) अडाणी पावर ने सोमवार को कहा कि डीबी पावर लिमिटेड की तापीय बिजलीघर परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए 7,017 करोड़ रुपये के सौदे को पूरा करने की समयसीमा एक महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2022 कर दी गयी है।

इससे पहले कंपनी ने अधिग्रहण के लिए समयसीमा को एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर, 2022 तक कर दिया था।

कंपनी ने बीएसई को बताया, ‘‘दोनों पक्ष सौदा पूरा करने को लेकर समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2022 तक करने को सहमत हुए हैं।’’

इससे पहले इस साल अगस्त में, अडाणी पावर ने शेयर बाजारों को सूचित किया था कि वह डीबी पावर लिमिटेड (डीबी पावर) का अधिग्रहण करने के लिए सहमत हो गया है। कंपनी के छत्तीसगढ़ में जिला जांजगीर चांपा में 600-600 मेगावॉट क्षमता की दो तापीय बिजलीघर हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण