केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों को 72,961 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी

Ads

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों को 72,961 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी

  •  
  • Publish Date - December 22, 2023 / 06:54 PM IST,
    Updated On - December 22, 2023 / 06:54 PM IST

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) केंद्र ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों को 72,961.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी की है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘आगामी त्योहार और नये साल को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों को 72,961.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी है। इसका मकसद सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न उपायों और बुनियादी ढांचा विकास की योजनाओं के लिये वित्तपोषण को लेकर राज्य सरकार के हाथों को मजबूत करना है।’’

यह किस्त केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर राज्यों को 10 जनवरी, 2024 को देय किस्त के अलावा है। इससे पहले, 11 दिसंबर, 2023 को 72,961.21 करोड़ रुपये जारी किये गये थे।

फिलहाल, चालू वित्त वर्ष में केंद्र द्वारा संग्रह करों में से 41 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को 14 किस्तों में दिये जा चुके हैं।

भाषा

रमण अजय

अजय